दिल्ली में आएंगी 1500 नई इलेक्ट्रिक बसें, DTC के साथ टाटा मोटर्स ने किया करार

Tata Motors की एडवांस रिसर्च और डेवलपमेंट ने बैटरी-इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी समेत नई फ्यूल टेक्नोलॉजी पर चलने वाले वाहनों पर लगातार काम किया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2022 13:30 IST
ख़ास बातें
  • दिल्ली शहर में 1500 इलेक्ट्रिक बसों को शामिल किया जाएगा।
  • DTC ने टीएमएल सीवी मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड के साथ साझेदारी की है।
  • डीटीसी दिल्ली में 1500 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन डीटीसी के साथ करेगी।
भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) की यूनिट टीएमएल सीवी मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड ने दिल्ली परिवहन निगम (DTC) के साथ दिल्ली शहर में नई 1500 इलेक्ट्रिक बसों के परिचालन के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। समझौते में टीएमएल सीवी मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड 12 साल के लिए 12-मीटर लो-फ्लोर एसी इलेक्ट्रिक बसों की 1500 यूनिट की सप्लाई, ऑपरेशन और मेंटेनेंस देखेगी। टाटा स्टारबस ईवी मजबूत और कंफर्टेबल ट्रैवल के लिए बेहतर डिजाइन और बेस्ट इन-क्लास फीचर्स के साथ देसी वाहन है।

दिल्ली परिवहन निगम की आईएएस, प्रबंध निदेशक शिल्पा शिंदे ने कहा कि “हम दिल्ली में 1500 इलेक्ट्रिक बसों के सबसे बड़े ऑर्डर के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करके खुश हैं। यह दिल्ली में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपनाने की दिशा में एक बड़ा फैसला है। जीरो एमिशन और नॉयज फ्री बसों को शामिल करने से शहर की एयर क्वालिटी में सुधार करने में मदद मिलेगी। नई बसें अपने एडवांस फीचर्स और कंफर्टेबल सीटिंग के साथ यात्रियों को भी लाभ पहुचाएंगी।”

इस मामले पर टिप्पणी करते हुए TML CV मोबिलिटी सॉल्यूशंस लिमिटेड के प्रेसिडेंट असीम कुमार मुखोपाध्याय ने कहा कि “यह हमारे लिए एक बड़ा मौका है क्योंकि हमने देश के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक बस ऑर्डर के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है। डीटीसी के साथ हम एक दशक से अधिक समय से काम कर रहे हैं। हमारा यह रिश्ता इस कदम के साथ और भी मजबूत होने वाला है। हमें भरोसा है कि इलेक्ट्रिक बसों से दिल्ली के यात्री ज्यादा स्टेबल, सिक्योर और कंफर्टेबल पब्लिक ट्रांसपोर्ट का आनंद ले पाएंगे।”

Tata Motors की एडवांस रिसर्च और डेवलपमेंट ने बैटरी-इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड, सीएनजी, एलएनजी और हाइड्रोजन फ्यूल सेल टेक्नोलॉजी समेत नई फ्यूल टेक्नोलॉजी पर चलने वाले वाहनों पर लगातार काम किया है। टाटा मोटर्स ने अब तक भारत के कई शहरों में 730 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई की है जो कि अब 55 मिलियन किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर चुकी हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, 3 सितंबर को होगा लॉन्च
  2. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  3. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  2. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  3. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  4. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  5. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  6. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  7. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
  8. Lava Virat V1 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Unisoc T8200 हो सकता है चिपसेट
  9. JCB Hydromax: दुनिया की सबसे तेज कार! 653km प्रतिघंटा की रफ्तार, हाईड्रोजन की ताकत, जानें सबकुछ
  10. 7,000mAh की बैटरी और टैबलेट जैसे डिस्प्ले के साथ पेश हुआ Huawei Pura X View 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.