• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • दिल्ली में 150 इलेक्ट्रिक बसों में फ्री यात्रा, लेकिन पहले ही दिन बीच सड़क पर खराब हुई बसें

दिल्ली में 150 इलेक्ट्रिक बसों में फ्री यात्रा, लेकिन पहले ही दिन बीच सड़क पर खराब हुई बसें

दिल्ली सरकार अगले 10 सालों में इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर 1,862 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान बना रही है। मुंडेला कलां, रोहिणी सेक्टर 37 और राजघाट पर लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 3 नए ईवी चार्जिंग डिपो बनाए गए हैं।

दिल्ली में 150 इलेक्ट्रिक बसों में फ्री यात्रा, लेकिन पहले ही दिन बीच सड़क पर खराब हुई बसें

Photo Credit: Twitter/@Arvindkejriwal

DTC का कहना है कि इनबिल्ट सिक्योरिटी फीचर के चलते बस रुकी।

ख़ास बातें
  • एक इन बिल्ट सिक्योरिटी फीचर के चलते इलेक्ट्रिक बस रुक गई।
  • एक DTC इलेक्ट्रिक बस रोहिणी डिपो के पास बीच रास्ते में ही खराब हो गई।
  • बस में तय की गई लिमिट से ज्यादा तापमान दिखने का संकेत आया था।
विज्ञापन
दिल्ली में डीटीसी की 150 इलेक्ट्रिक बसों को मंगलवार को हरी झंडी दिखाई गई है औरशुरू होने के कुछ घंटों बाद ही एक बस रोहिणी डिपो के पास बीच रास्ते में ही खराब हो गई, क्योंकि व्हीकल का तापमान निर्धारित सीमा से अधिक था। हालांकि, दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का कहना है कि एक इन बिल्ट सिक्योरिटी फीचर के चलते बस रुक गई। जब एक टीम ने उसे ठीक किया तो दो घंटे के अंदर वह दोबारा सड़कों पर चलने के लिए तैयार हो गई।

आपको बता दें कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को 150 इलेक्ट्रिक बसों को दिल्ली की सड़कों के हवाले किया था। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन कर्मचारी यूनियन ने कहा कि बस नंबर DL 516G D2610 जो कि रोहिणी डिपो सेक्टर 37 की थी। शुरू के पहले दिन करीब 4 बजे खराबी की वजह से रुक गई। डीटीसी ने ट्विटर पर कहा कि 'इलेक्ट्रिक बस नंबर 2610 में तय या डिजाइन की गई लिमिट से ज्यादा तापमान दिखने का संकेत आया था और इसलिए अपनी इनबिल्ट सिक्योरिटी फीचर के चलते बस अपने आप बंद हो गई। बस खराब होने पर रिस्पॉन्स टीम तुरंत ही पहुंची और बस को संभाला और उसे दो घंटे के भीतर ही सड़कों के हवाले कर दिया।' सीएम केजरीवाल ने ध्वजारोहण समारोह के दौरान घोषणा की थी कि राजधानी में अगले साल तक ऐसी 2 हजार और बसें शामिल होंगी।

सीएम ने कहा था कि दिल्ली सरकार अगले 10 सालों में इलेक्ट्रिक बसों की खरीद पर 1,862 करोड़ रुपये खर्च करने का प्लान बना रही है। मुंडेला कलां, रोहिणी सेक्टर 37 और राजघाट पर लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से 3 नए ईवी चार्जिंग डिपो बनाए गए हैं, जिसका उद्घाटन भी मंगलवार को किया गया था।

केजरीवाल ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, मुख्य सचिव नरेश कुमार और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक इलेक्ट्रिक बस में सवारी की थी। मंगलवार को डीटीसी के बेड़े में शामिल की गई इन 150 इलेक्ट्रिक बसों में सीसीटीवी कैमरे, पैनिक बटन और जीपीएस समेत अत्याधुनिक फीचर्स दिए गए हैं। आपको बता दें कि करीब 11 साल बाद पब्लिक ट्रांसपोर्टर ने इतनी बड़ी मात्रा में बसों की खरीद की है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »