2025 तक दिल्ली DTC में 8 हजार इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल

दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने परिवहन मंत्री अशोक गहलोत के साथ दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के तहत 97 नई इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

2025 तक दिल्ली DTC में 8 हजार इलेक्ट्रिक बसें होंगी शामिल
ख़ास बातें
  • दिल्ली को देश में ई-बसों का सबसे बड़ा बेड़ा देने के लिए कहा गया।
  • बेड़े में शामिल होने वाली 1500 बसों के लिए पहले ही ऑर्डर दिए जा चुके हैं।
  • टाटा मोटर्स द्वारा डीटीसी को नई ई-बसों की आपूर्ति की गई है।
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविन्द केजरीवाल ने परिवहन मंत्री अशोक गहलोत के साथ दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के तहत 97 नई इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। ध्वजारोहण समारोह राजधानी के राजघाट डिपो में आयोजित किया गया। समारोह में सीएम केजरीवाल ने दिल्ली को देश में ई-बसों का सबसे बड़ा बेड़ा देने के लक्ष्य के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि 2025 तक दिल्ली की सड़कों पर चल रही 10,000 से अधिक बसों में से 80 प्रतिशत सभी इलेक्ट्रिक होंगी।

फ्लैग ऑफ पर मौजूद भीड़ से बात करते हुए, केजरीवाल ने कहा, "दिसंबर 2022 तक दिल्ली के बेड़े में शामिल होने वाली 1,500 बसों के लिए पहले ही ऑर्डर दिए जा चुके हैं। वर्तमान में, दिल्ली में 153 ई-बसें चल रही हैं, जो अब  बढ़ कर इन 97 बसों के आने से बढ़कर 200 हो गई हैं। सितंबर 2022 तक 50 और ई-बसें शामिल की जाएंगी। नवंबर 2023 तक दिल्ली की सड़कों पर लगभग 1,800 ई-बसों के चलने की संभावना है।

टाटा मोटर्स द्वारा डीटीसी को नई ई-बसों की आपूर्ति की गई है, जिन्होंने निगम से कुल 1,500 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर लिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा मोटर्स के पास बेंगलुरु मेट्रोपॉलिटन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (BTMC) से 921 ई-बसों और पश्चिम बंगाल परिवहन निगम (WBTC) से 1,180 ई-बसों के लिए ऑर्डर बकाया हैं।

केजरीवाल ने जनता को यह भी बताया कि सरकार 2023 तक 55 डिपो में चार्जिंग की सुविधा विकसित करने की योजना बना रही है। “जिस तरह हमने शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में दिल्ली को विश्व स्तरीय मॉडल बनाया है, उसी तरह दिल्ली का परिवहन मॉडल में विश्वस्तरीय होगा"
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Electric Bus, DTC, Arvind Kejriwal
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »