DTC से 1500 इलेक्ट्रिक बसों के लिए Tata Motors को मिला ऑर्डर

Convergence Energy Services (CESL) के MD और CEO माहुआ आचार्य ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों में स्विच करने को लेकर एक उदाहरण पेश किया है।

DTC से 1500 इलेक्ट्रिक बसों के लिए Tata Motors को मिला ऑर्डर

DTC का कहना है कि इससे शहर में वायु प्रदूषण को काफी हद तक कम करने में मदद मिलेगी

ख़ास बातें
  • DTCकी ओर से Tata Motors को 1500 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर
  • 12 साल तक इलेक्ट्रिक बसें सप्लाई करेगी कंपनी
  • 12 मीटर होगी बसों की लम्बाई
विज्ञापन
Tata Motors को दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (DTC) की ओर से 1500 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर दिया गया है, कंपनी ने इसका खुलासा शुक्रवार को किया है। Tata Motors को यह ऑर्डर कन्वर्जेंस एनर्जी सर्विसेज (CES) के टेंडर के हिस्से के रूप में दिया गया है। 

ऑर्डर से संबंधित एक बयान में कंपनी ने कहा है कि वह 12 साल तक 12 मीटर लंबी और पूरी तरह से बनी इलेक्ट्रिक बसों को सप्लाई करेगी, ऑपरेट करेगी और उनका रखरखाव भी करेगी। 

टाटा मोटर्स में बसों की प्रोडक्ट लाइन के वॉइस प्रेजिडेंट रोहित श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा, "बसों की डिलीवरी DTC के साथ हमारी भागीदारी को और मजबूत करेगी और एनवायरमेंट फ्रेंडली परिवहन में दिल्ली शहर की मदद करेगी। हम भारत में मॉडर्न पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाने और साथ ही भविष्य के व्हीकल्स को टिकाऊ डिजाइन के साथ पेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

मुंबई स्थित टाटा मोटर्स ने अब तक भारत के विभिन्न शहरों में 650 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों की सप्लाई की है। दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर नीरज सेमवाल ने कहा कि एनवायरमेंट फ्रेंडली बसों को ट्रांसपोर्ट सिस्टम में शामिल करना बड़े स्तर पर वायु प्रदूषण को कम करेगा और लाखों लोगों को इससे फायदा होगा। 

Convergence Energy Services (CESL) के MD और CEO माहुआ आचार्य ने कहा कि दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक बसों में स्विच करने को लेकर एक उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा, "हम भाग्यशाली हैं कि हमें इसका फायदा मिल रहा है और हम टाटा मोटर्स की उदार भागीदारी के लिए उनके आभारी हैं।"

हाल ही में टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने एक शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में ये घोषणा की थी कि कंपनी इस वित्त वर्ष में 31 मार्च तक 50 हजार इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) बेचने का लक्ष्य रखती है, और इस आंकड़े को 2023-24 में दोगुना करने का टारगेट है। 2021-22 में टाटा मोटर्स ने 19,105 Evs की सेल की थी। जलवायु में बदलाव और कार्बन की मात्रा घटाने के प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य में इलेक्ट्रिफिकेशन एक आधारशिला है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स भारत में इसके तेल के आयात के बिल को कम करने और बड़े शहरों में वायु प्रदूषण को घटाने के लिए बड़े मददगार के रूप में देखे जा रहे हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , DTC, electric buses delhi, Delhi electric buses, EVs
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »