• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 21 हजार में बुक करें फुल चार्ज में 315 KM चलने वाली Tata Tiago EV, जनवरी में घर आ जाएगी कार

21 हजार में बुक करें फुल चार्ज में 315 KM चलने वाली Tata Tiago EV, जनवरी में घर आ जाएगी कार

फीचर्स की बात की जाए तो Tata Tiago EV में क्रूज कंट्रोल, मल्टी मोड रीजन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, Apple CarPlay और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

21 हजार में बुक करें फुल चार्ज में 315 KM चलने वाली Tata Tiago EV, जनवरी में घर आ जाएगी कार

Photo Credit: Tata Motors

Tata Tiago EV mf

ख़ास बातें
  • Tata Motors ने हाल ही में भारत में Tata Tiago EV को पेश किया है।
  • Tata Tiago EV की एक्स शोरूम कीमत 8,49,000 रुपये है।
  • Tata Tiago EV को महज 21,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है।
विज्ञापन
Tata Motors ने हाल ही में भारत में Tata Tiago EV को पेश किया है। अभी हाल फिलहाल में ईवी ने एक महीने से भी कम समय में 20 हजार से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया है। एक बार चार्ज होकर 315 किमी की दूरी तय करने वाली यह इलेक्ट्रिक कार काफी शानदार फीचर्स से भी लैस है। यहां हम आपको टाटा टियागो ईवी की बुकिंग अमाउंट से लेकर फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में बता रहे हैं।
 

Tata Tiago EV की बुकिंग और कलर ऑप्शन


Tata Tiago EV की एक्स शोरूम कीमत 8,49,000 रुपये है। वहीं इस ईवी को महज 21,000 रुपये देकर बुक किया जा सकता है। कलर ऑप्शन की बात करें तो टाटा टियागो ईवी Tropical Mist, Signature Teal Blue, Daytona Grey, Midnight Plum और Pristine White कलर्स में उपलब्ध है। अब तक इस ईवी की बुकिंग 20 हजार यूनिट्स को पार कर चुकी है। जनवरी, 2023 से इस हैचबैक ईवी की डिलीवरी शुरू हो सकती है।
 

Tata Tiago EV के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Tata Tiago EV में दो बैटरी पैक दिए गए हैं, जिसमें 19.2kWh और 24kWh शामिल हैं। रेंज की बात करें तो ये एक बार चार्ज होकर 250km और 315km तक की रेंज प्रदान कर सकते हैं। इलेक्ट्रिक हैचबैक 3.3kW और 7.2kW होम चार्जिंग के साथ-साथ डीसी फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह 57 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकता है।
 

ब्रेकिंग सिस्टम और सस्पेंशन


डाइमेंशन की बात की जाए तो इस कार की लंबाई 3769 mm, चौड़ाई 1677 mm, मोटाई 1536 mm, व्हीलबेस 2400 और बूट स्पेस 240 लीटर है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इस ईवी के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं और रियर में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इंडीपेंडेंट लोअर विशबॉन मैकफर्शन ड्यूल पैथ स्ट्रट टाइप सस्पेंशन और रियर में कॉल स्प्रिंग माउंटेड ऑन हाइड्रॉलिक शॉक एब्सोर्बर के साथ ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है।
 

Tata Tiago EV के फीचर्स


फीचर्स की बात की जाए तो Tata Tiago EV में क्रूज कंट्रोल, मल्टी मोड रीजन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, Apple CarPlay और एंड्रॉयड ऑटो के साथ 7 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें रिवर्स पार्किंग कैमरा और अलग-अलग ड्राइव मोड दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »