इस EV की लॉन्च के बाद से कस्टमर्स को इसकी डिलीवरी 50,000 यूनिट्स से अधिक हो गई है। टाटा मोटर्स के EV पोर्टफोलियो में Tigor EV, X-Pres T, Punch EV, Nexon EV और Curvv EV शामिल हैं। Tiago EV को दो वर्ष पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी की योजना Harrier EV, Safari EV, Avinya और Sierra EV को भी पेश करने की है।
10 लाख रुपये के बजट में टाटा मोटर्स की Tata Punch EV और Tata Tiago EV और एमजी मोटर की MG Comet EV जैसी कारें मौजूद हैं। Tata Tiago EV दो बैटरी पैक 19.2kWh और 24kWh में आती है। यह सिंगल चार्ज में 250km और 315km तक की रेंज प्रदान कर सकती है। MG Comet EV में 17.3 kWh की बैटरी दी गई है। Tata Punch EV सिंगल चार्ज में 365 किमी की रेंज प्रदान करती है। यह इलेक्ट्रिक कार 9.5 सेकेंड से में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ सकती है।
नए 7.4 kW AC फास्ट चार्जिंग विकल्प से Comet EV को 3.5 घंटे से कुछ कम में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है, जबकि इसे 3.3 kW AC चार्जर से चार्जिंग में लगभग सात घंटे लगते हैं
टाटा मोटर्स ने पहली छमाही में EV की 34,000 यूनिट्स बेची हैं। इस मार्केट में कंपनी के पास 72 प्रतिशत की हिससेदारी है। कंपनी की Tiago, Nexon और Tigor सबसे अधिक बिक्री वाले EV में शामिल हैं
कंपनी ने बताया कि उसके इलेक्ट्रिक कारों ने देश में कुल लगभग 1.4 अरब किलोमीटर का ट्रैवल किया है। इसकी Tiago EV इस सेगमेंट में सबसे अफोर्डेबल इलेक्ट्रिक कारों में से एक है