• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • BYD Seagull EV: चीन की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार देगी 405 Km की रेंज, क्या भारत में भी होगी लॉन्च?

BYD Seagull EV: चीन की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार देगी 405 Km की रेंज, क्या भारत में भी होगी लॉन्च?

BYD Seagull EV की मैक्सिमम रेंज 405 Km होगी। इसमें एक फास्ट चार्जिंग सिस्टम मिलेगा, जिससे EV की लिथियम-आयरन-फॉस्फेट BYD ब्लेड बैटरी 30 मिनट के भीतर 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी।

BYD Seagull EV: चीन की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार देगी 405 Km की रेंज, क्या भारत में भी होगी लॉन्च?

BYD Seagull EV की चीन में कीमत 78,000 युआन (करीब 9.28 लाख रुपये) से शुरू होगी।

ख़ास बातें
  • BYD Seagull EV की चीन में कीमत 78,000 युआन (करीब 9.28 लाख रुपये) से शुरू
  • चीन की सबसे सस्ती कारों में से एक होगी
  • भारत में लॉन्च को लेकर फिलहाल कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है
विज्ञापन
BYD ने हाल ही में शंघाई ऑटो शो (Shanghai Auto Show) में अपनी लेटेस्ट इलेक्ट्रिक कार Seagull EV को शोकेश किया, जो एक छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक है। कहा जा रहा है कि BYD की यह इलेक्ट्रिक कार चीन में धूम मचा सकती है और जल्द सबसे ज्यादा बिकने वाली EV बन सकती है। कार को ड्राइविंग रेंज के आधार पर दो वेरिएंट में पेश किया जाएगा, जो 305 Km और 405 Km की रेंज देंगे। इसमें फास्ट चार्जिंग सिस्टम भी मिलेगा।

Reuters की रिपोर्ट के अनुसार, BYD Seagull EV की चीन में कीमत 78,000 युआन (करीब 9.28 लाख रुपये) से शुरू होगी। जैसा कि हमने ऊपर बताया, इलेक्ट्रिक कार को रेंज के आधार पर दो वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इस कीमत के साथ सेल शुरू होने के बाद, नई BYD हैचबैक चीन में सबसे सस्ती ईवी में से एक होगी।

फिलहाल कंपनी ने इसके भारत में लॉन्च को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन यदि यह करीब 10 लाख रुपये में भारत में लॉन्च होती है, तो यह Tata Tiago, MG Comet EV जैसी सस्ती इलेक्ट्रिक कार को टक्कर देगी।

खासियतों की बात करें, तो BYD Seagull EV की मैक्सिमम रेंज 405 Km होगी। इसमें एक फास्ट चार्जिंग सिस्टम मिलेगा, जिससे EV की लिथियम-आयरन-फॉस्फेट BYD ब्लेड बैटरी 30 मिनट के भीतर 30 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगी। फिलहाल कंपनी ने ज्यादातर स्पेसिफिकेशन्स को पर्दे के पीछे ही रखा है, लेकिन आने वाले कुछ हफ्तों में हमें इसके बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि BYD Seagull EV न केवल घरेलू बाजार में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहद लोकप्रिय प्रोडक्ट बन सकता है। स्ट्रैटेजी एडवाइजरी फर्म ऑटोमोबिलिटी के सीईओ बिल रुसो को उम्मीद है कि सीगल ईवी लॉन्च के छह महीने के भीतर चीन की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन जाएगी।

रिपोर्ट के अनुसार, विदेशी ग्राहकों के बारे में बात करते हुए रूसो ने यह भी कहा, (अनुवादित) "कहीं भी हर किसी के लिए अफोर्डेबिलिटी आकर्षक है, चाहे वह एक उभरता हुआ बाजार हो, संयुक्त राज्य अमेरिका या यूरोप, इस तरह के मूल्य के साथ इस तरह की कार बिकेगी।"

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »