BYD की Seal को भारत में जोरदार रिस्पॉन्स, 3 महीने में हुई 1,000 से ज्यादा बुकिंग्स

देश में BYD की यह तीसरी और सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है। Tesla को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 मई 2024 22:55 IST
ख़ास बातें
  • देश में BYD की यह तीसरी और सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है
  • इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है
  • इसके तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस हैं

यह सिंगल और डुअल मोटर के दो विकल्पों और दो बैटरी पैक में उपलब्ध है

बड़े इलेक्ट्रिक व्हीकल ( EV) मेकर्स में से एक BYD की इलेक्ट्रिक सेडान Seal को देश में कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसके लॉन्च के तीन महीनों के अंदर 1,000 से अधिक बुकिंग्स मिली हैं। कंपनी को इसके लॉन्च के 15 दिनों के अंदर इससे आधी बुकिंग्स मिली थी। देश में BYD की यह तीसरी और सबसे महंगी इलेक्ट्रिक कार है। EV के इंटरनेशनल मार्केट में Tesla को चीन की BYD से कड़ी टक्कर मिल रही है। 

कंपनी ने Seal को तीन वेरिएंट्स में पेश किया है। यह सिंगल और डुअल मोटर के दो विकल्पों और दो बैटरी पैक में उपलब्ध है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये से 53 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसके तीन वेरिएंट्स - प्रीमियम, डायनैमिक और परफॉर्मेंस हैं। देश में Seal के अलावा BYD की Atto 3 और e6 की भी बिक्री की जाती है। कंपनी का टारगेट अपने सेल्स और सर्विस नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने का है। 

Seal का एंट्री लेवल डायनैमिक वेरिएंट RWD सेटअप के साथ है। इसका प्राइस लगभग 41 लाख रुपये (एक्स-शोरूम)  का है। इसके RWD सेटअप के साथ प्रीमियम वेरिएंट का प्राइस लगभग 45.55 लाख रुपये और टॉप-एंड परफॉर्मेंस वेरिएंट का 53 लाख रुपये का है। इसे़ देश में कम्प्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) के तौर  पर लाया गया है। यह आर्कटिक ब्लू, ऑरोरा व्हाइट, एटलांटिस ग्रे और कॉसमॉस ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। 

इस इलेक्ट्रिक कार की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 650 किलोमीटर तक की है। इसका डायनैमिक वेरिएंट 201 bhp की पावर 310 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके प्रीमियम वेरिएंट की अधिकतम पावर 308 bhp और टॉर्क 360 Nm का है। इसके परफॉर्मेंस वेरिएंट की दोनों मोटर से 522 bhp की अधिकतम पावर और 670 Nm का टॉर्क जेनरेट होता है। BYD ने 70 लाख इलेक्ट्रिक कारों की मैन्युफैक्चरिंग कर ली है। पिछले वर्ष कंपनी ने 50 लाख यूनिट्स की मैन्युफैक्चरिंग को पार किया था। यह इंटरनेशनल मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। कंपनी ने लगभग 64 देशों में अपने  EV लॉन्च किए हैं। इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) की स्टडी के अनुसार, वर्ष 2029 तक पेट्रोल और डीजल से चलने वाली कारों और EV के प्राइसेज लगभग समान हो सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.