• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • 'Vector' होगा अगला भारत में Bajaj का अगला इलेक्ट्रिक स्कूटर! ट्रेडमार्क को मिली मंजूरी

'Vector' होगा अगला भारत में Bajaj का अगला इलेक्ट्रिक स्कूटर! ट्रेडमार्क को मिली मंजूरी

Husqvarna की मूल कंपनी KTM AG में Bajaj की 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिससे यह संभावना बढ़ जाती है कि 'Vector' Husqvarna Vektorr का एक रीबैज वर्जन हो सकता है, संभवतः एक स्पोर्टियर चेतक ईवी।

'Vector' होगा अगला भारत में Bajaj का अगला इलेक्ट्रिक स्कूटर! ट्रेडमार्क को मिली मंजूरी

तस्वीर में Husqvarna Vektorr इलेक्ट्रिक स्कूटर कॉन्सेप्ट है

ख़ास बातें
  • Bajaj ने Vector नाम के लिए ट्रेडमार्क दायर किया था
  • Husqvarna Vektorr कॉन्सेप्ट का रीबैज हो सकता है अपकमिंग स्कूटर
  • Husqvarna की मूल कंपनी KTM AG में Bajaj की 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है
विज्ञापन
बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने हाल ही में भारत में 'Vector' नाम के लिए एक ट्रेडमार्क दायर किया है, जो उसके इलेक्ट्रिक वाहनों के चेतक ब्रांड में एक नए प्रोडक्ट की ओर इशारा करता है। यूं तो ट्रेडमार्क फाइल करने को पूरी तरह से एक नया प्रोडक्ट नहीं माना जा सकता है, क्योंकि ब्रांड्स अकसर नए नामों के लिए ट्रेडमार्क फाइल करती रहती है, जिनमें से कुछ खारिज हो जाते हैं और कुछ को कंपनी वापस ले लेती हैं। हालांकि, Bajaj Vector नाम को मंजूरी मिल गई है। ऐसा हो सकता है कि यह Husqvarna Vektorr का एक रीबैज वर्जन हो, जिसे कुछ समय पहले ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था। हम ऐसा क्यों समझ रहे हैं, चलिए आपको बताते हैं।

Bajaj द्वारा 'Vector' नाम के लिए ट्रेडमार्क फाइलिंग की गई, जिसे आखिरकार मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा मंजूरी दे दी गई है। लिस्टिंग में नाम और क्लास के अलावा, कोई अन्य जानकारी नहीं दी गई है। इससे पता चलता है कि इस नाम को टू-व्हीलर के लिए दायर किया गया था। इस लिस्टिंग को सबसे पहले TOI Auto द्वारा देखा गया था। जैसा कि हमने बताया, कुछ साल पहले स्वीडिश निर्माता Husqvarna ने 'Vektorr' ईवी कॉन्सेप्ट को पेश किया था, जिसके बारे में अनुमान लगाया गया था कि यह Chetak EV पर आधारित होगा। इस स्कूटर को अन्य चेतक ई-स्कूटरों के साथ भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान भी देखा गया था।

Husqvarna की मूल कंपनी KTM AG में Bajaj की 48 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जिससे यह संभावना बढ़ जाती है कि 'Vector' Husqvarna Vektorr का एक रीबैज वर्जन हो सकता है, संभवतः एक स्पोर्टियर चेतक ईवी। हालांकि, यह केवल अभी एक अनुमान मात्र है।

फिलहाल, Bajaj के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में दो मॉडल शामिल हैं: Chetak Premium और हाल ही में लॉन्च किया गया Chetak Urbane इलेक्ट्रिक स्कूटर। कई सारे समान फीचर्स के साथ 'अर्बन' वेरिएंट हिल होल्ड, रिवर्स मोड, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टैम्पर अलर्ट और बेस वेरिएंट के 63 किमी प्रति घंटे की तुलना में 10 किमी प्रति घंटे की हाई स्पीड से लैस आता है। 

चेतक प्रीमियम की कीमत 1.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जबकि अर्बन वेरिएंट थोड़ा कम कीमत 1.15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »