Ola Electric को लगा झटका. बजाज ऑटो बनी सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी

पिछले महीने बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन पेश किया था। कंपनी EV के लिए जल्द एक नया ब्रांड लॉन्च कर सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 जनवरी 2025 18:33 IST
ख़ास बातें
  • इस मार्केट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 25 प्रतिशत की हो गई है
  • TVS Motor ने लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरा स्थान बरकरार रखा है
  • ओला इलेक्ट्रिक ने अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है

पिछले कुछ महीनों में ओला इलेक्ट्रिक को मुश्किलों का सामना करना पड़ा है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में दिसंबर में बड़ा बदलाव हुआ है। इस मार्केट में Bajaj Auto ने Ola Electric को पीछे छोड़कर सबसे अधिक हिस्सेदारी हासिल की है। दिसंबर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेगमेंट में बजाज ऑटो की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 25 प्रतिशत की हो गई है। यह इससे पिछले महीने की तुलना में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी है। 

वाहन पोर्टल के डेटा के अनुसार, दिसंबर में ओला इलेक्ट्रिक की रिटेल सेल्स लगभग पांच प्रतिशत घटकर लगभग 19 प्रतिशत की है। TVS Motor ने लगभग 23 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। मौजूदा फाइनेंशियल ईयर की शुरुआत में ओला इलेक्ट्रिक ने अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि, सरकार की ओर से दी जाने वाली सब्सिडी में कमी होने के बाद इस सेगमेंट में प्राइसिंग को लेकर कंपनियों के बीच कॉम्पिटिशन बढ़ा है। बजाज ऑटो और TVS Motor के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के कम प्राइस वाले वेरिएंट्स की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

पिछले महीने बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन पेश किया था। कंपनी EV के लिए जल्द एक नया ब्रांड लॉन्च कर सकती है। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर, Rajiv Bajaj ने बताया था कि अगली तिमाही में इस सेगमेंट में बजाज ऑटो नए प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। कंपनी का टारगेट अगले वित्त वर्ष में अपनी EV की सेल्स को बढ़ाकर लगभग पांच लाख यूनिट्स करने का है। बजाज ऑटो की योजना EV के लिए एक नया ब्रांड लॉन्च करने की भी है। पिछले कुछ महीनों में ओला इलेक्ट्रिक को सर्विस में कमियों को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। इससे निपटने के लिए कंपनी ने कुछ कदम उठाए हैं। 

ओला इलेक्ट्रिक ने अपने स्टोर्स की संख्या को चार गुना बढ़ाया है। कंपनी के पास 4,000 स्टोर्स हो गए हैं। इन स्टोर्स पर सर्विस की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी ने बड़े शहरों के अलावा छोटे शहरों और कस्बों में भी अपने नेटवर्क का विस्तार किया है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए MoveOS 5 बीटा जारी करने की भी जानकारी दी है। कंपनी के S1 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर MoveOS दिया गया है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स में भी समान ऑपरेटिंग सिस्टम का इस्तेमाल होगा। MoveOS 5 के साथ ग्रुप नेविगेशन, लाइव लोकेशन शेयरिंग और Ola Maps के जरिए रोड ट्रिप मोड जैसे फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  3. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  4. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  6. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  7. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  8. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  9. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  10. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.