Ather ने की एक लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी, मार्केट शेयर 15 प्रतिशत से ज्यादा

कंपनी ने फरवरी में Ather 450 सीरीज की 12,147 यूनिट्स की डिलीवरी की। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 495 प्रतिशत की ग्रोथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 मार्च 2023 18:37 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़कर 108 हो गई है
  • इसका Ather Grid सबसे तेजी से बढ़ने वाले चार्जिंग नेटवर्क्स में शामिल है
  • इसकी मौजूदगी देश के 81 शहरों में है

पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली बड़ी कंपनियों में शामिल Ather Energy ने कस्टमर्स को एक लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिलीवरी कर ली है। इसके साथ ही Ather ने 1,000 फास्ट चार्जर इंस्टॉल कर दिए हैं। कंपनी ने फरवरी में Ather 450 सीरीज की 12,147 यूनिट्स की बिक्री की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 495 प्रतिशत की ग्रोथ है। 

कंपनी का मार्केट शेयर बढ़कर लगभग 15.5 प्रतिशत हो गया है। इसने फरवरी में छह नए एक्सपीरिएंस सेंटर खोले हैं। इसके एक्सपीरिएंस सेंटर्स की संख्या बढ़कर 108 हो गई है। इसकी मौजूदगी 81 शहरों में है। इसका Ather Grid देश में सबसे तेजी से बढ़ने वाले चार्जिंग नेटवर्क्स में शामिल है। कंपनी की योजना इस वर्ष के अंत तक इसकी संख्या बढ़कर 2,500 से अधिक करने की है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में अधिक बढ़ोतरी नहीं होने का एक बड़ा कारण चार्जिंग स्टेशंस की कमी है। कंपनी अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर्स 450 Plus और 450X में नए फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है। 
Advertisement

 पिछले वर्ष कंपनी की बिक्री में काफी बढ़ोतरी हुई है। देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है और इसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का बड़ा योगदान है। देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 2030 तक बढ़कर 2.2 करोड़ यूनिट्स तक पहुंच सकती है। Ather ने पिछले वर्ष 50,000 इलेक्ट्रिक स्कूटर की बिक्री की उपलब्धि हासिल की थी। Ather ने हाल ही में अपने कम्युनिटी डे इवेंट में Ather 450 इलेक्ट्रिक स्कूटर सीरीज के लिए कई अपग्रेड्स की घोषणा की थी। 

इनमें AtherStack 5.0 सॉफ्टवेयर शामिल था, जो कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा सॉफ्टवेयर अपग्रेड है। एथरस्टैक 5.0 एक नया यूआई लाता है, जिसमें कई नए फीचर्स मौजूद हैं। इतना ही नहीं, Ather ने 450 लाइनअप में चार नए कलर ऑप्शन भी जोड़े हैं। इसके अलावा मौजूदा कस्टमर्स के लिए अपग्रेड प्रोग्राम शुरू किया था। कंपनी का दावा है कि एथरस्टैक 5.0 इलेक्ट्रिक स्कूटर की परफॉर्मेंस में भी सुधार करेगा क्योंकि यह बिना डीरेट किए लंबे समय तक स्कूटर से मैक्सिमम टॉर्क निकालने में मदद करता है। इसमें बैटरी के आखिरी प्रतिशत तक बेहद सटीक रेंज का अनुमान मिलने का भी दावा किया गया है। इसके अलावा यह चार्जर को प्लग करते ही ऑटो कट-ऑफ सक्षम कर देगा जिससे बैटरी अधिक चल सकेगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  2. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  2. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  3. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  5. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  6. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  7. Vinfast ने VF MPV के प्राइस में 4 लाख रुपये की कटौती, जानें नया प्राइस, फीचर्स
  8. iQOO ला रही 10,000mAh बैटरी वाला नया मिडरेंज फोन, 7 इंच होगी स्क्रीन!
  9. iPhone 13 Mini जैसे साइज में इस कंपनी ने लॉन्च किया नया फोन, 50MP कैमरा, 3500mAh बैटरी!
  10. Xiaomi 18 में मिलेगी 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 7200mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.