Apple ने टाला इलेक्ट्रिक कार का लॉन्च, रिसर्च पर खर्च हुए हैं लाखों डॉलर 

एपल का कार बनाने का प्रोजेक्ट लगभग एक दशक पहले शुरू हुआ था। हालांकि, इसके 2028 से पहले लॉन्च होने की संभावना नहीं है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 जनवरी 2024 18:28 IST
ख़ास बातें
  • एपल ने कुछ कनेक्टेड फीचर्स के साथ EV लॉन्च करने का फैसला किया है
  • Xiaomi ने पिछले महीने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 को लॉन्च किया था
  • टेस्ला ने चीन में अपने EV के प्राइसेज पर काफी डिस्काउंट दिया है

कंपनी का यह प्रोजेक्ट लगभग एक दशक पहले शुरू हुआ था

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के लॉन्च की अपनी योजना में बदलाव किया है। कंपनी ने Tesla के व्हीकल्स की तरह 'ड्राइवरलेस' कार डिवेलप करने की योजना बनाई थी। हालांकि, इसने अब कुछ कनेक्टेड फीचर्स के साथ EV लॉन्च करने का फैसला किया है। 

Bloomberg की रिपोर्ट में इस प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल का कार बनाने का प्रोजेक्ट लगभग एक दशक पहले शुरू हुआ था। हालांकि, इसके 2028 से पहले लॉन्च होने की संभावना नहीं है। ऐसी रिपोर्ट है कि कंपनी के बोर्ड ने प्रोटोटाइप के बिना हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर पर लाखों डॉलर खर्च करने के बाद इसके मैनेजमेंट पर प्रेशर डाला है। एपल ने लेवल 5 (फुल ऑटोमेशन) पर सेल्फ-ड्राइविंग कार लॉन्च करने की अपनी योजना में बदलाव किया है। इसे पहले लेवल 4 (फुल ऑटोमेटेड ड्राइविंग) और फिर लेवल 2+ (पार्टली ऑटोमेटेड ड्राइविंग) पर लाया गया है। 
Advertisement

टेस्ला जैसे अन्य कार मेकर्स भी अपने ऑटोपायलट फीचर के जरिए लेवल 2 की पेशकश करते हैं। इसका मतलब है कि अगर एपल 2028 तक अपने EV को लॉन्च करने में सक्षम होती है तो इसमें टेस्ला के ऑटोपायलट के जैसे फंक्शंस हो सकते हैं जिनमें ड्राइवर्स को सीट पर बैठकर सड़क की निगरानी करनी होती है जिससे वे जरूरत पड़ने पर व्हीकल का कंट्रोल ले सकें। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि एपल अगले चार वर्षों में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकेगी या नहीं। एपल की चाइनीज राइवल Xiaomi ने पिछले महीने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार SU7 को लॉन्च किया था। 

शाओमी की इलेक्ट्रिक कार में कंपनी का ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसे चीन में पेश किया गया है। दुनिया के इस सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट में अधिक कैपेसिटी और कमजोर डिमांड जैसी चुनौतियां बढ़ी हैं। इस वजह से ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच प्राइस घटाने को लेकर कॉम्पिटिशन है। टेस्ला ने चीन में अपने EV के प्राइसेज पर काफी डिस्काउंट दिया है। इसे चीन की बड़ी EV मेकर BYD से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। शाओमी के चीफ एग्जिक्यूटिव, Lei Jun ने बताया था कि कंपनी की महत्वाकांक्षा Porsche और Tesla की तुलना वाली कार बनाने की है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Oppo Pad 6F के जल्द लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  3. Vivo के नए फोन में मिलेगी 12,000mAh बैटरी! लॉन्च से पहले लीक हुए फीचर्स
  4. Temple को रणवीर अल्लाहबादिया ने किया सपोर्ट, दीपिंदर गोयल ने कहा हमें भारतीय होने के नाते सपोर्ट न करें
  5. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  6. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  8. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.