• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 14 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 4,610 mAh की बैटरी

Xiaomi 14 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 4,610 mAh की बैटरी

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है

Xiaomi 14 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, 4,610 mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जाएगा
  • हाल ही में यह NTBC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था
  • इससे पहले यह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर दिखा था
विज्ञापन
चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi जल्द ही भारत और इंटरनेशनल मार्केट में अपना फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 14 लॉन्च कर सकती है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन को कुछ सर्टिफिकेशन वेबसाइट्स पर देखा गया है। 

कंपनी ने देश में इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं दी है। हाल ही में यह NTBC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर देखा गया था। इससे पहले यह ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर दिखा था। इस स्मार्टफोन को चीन में जोरदार रिस्पॉन्स मिला है। इससे पहले एक रिपोर्ट में बताया गया था कि Xiaomi 14 को 26 से 29 फरवरी तक होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में शाओमी ने Xiaomi 14 सीरीज को चीन में लॉन्च किया था। इसमें Xiaomi 14 और 14 Pro शामिल थे। Xiaomi 14 में प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का नया Snapdragon 8 Gen 3 SoC दिया गया है। इस स्मार्टफोन की 4,610 mAh की बैटरी 90 W वायर्ड और 50 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह शाओमी के नए HyperOS यूजर इंटरफेस के साथ पहले स्मार्टफोन थे। Xiaomi 14 और Xiaomi 14 Pro में Snapdragon 8 Gen 3 SoC है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 16 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज है। Xiaomi 14 Pro के 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,500 रुपये), 16 GB + 512 GB वेरिएंट का CNY 5,499 (लगभग 62,000 रुपये) और 16 GB + 1 TB का CNY 5,999 (लगभग 68,200 रुपये) है। 

Xiaomi 14 के 8 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 3,999 (लगभग 50,000 रुपये), 8 GB + 256 GB का CNY 4,299 (लगभग 48,000 रुपये), 16 GB + 512 GB का CNY 4,599 (लगभग 52,000 रुपये) और  16 GB + 1 TB का प्राइस CNY 4,999 (लगभग 56,000 रुपये) है। ये दोनों स्मार्टफोन्स चीन में White, Rock Blue, Snow Mountain Pink और Classic Black कलर्स में उपलब्ध कराए गए हैं।  शाओमी ने देश में रिटेल स्टोर्स से सेल्स बढ़ाने की योजना बनाई है। पिछले कुछ वर्षों से यह ई-कॉमर्स वेबसाइट्स पर फोकस करती रही है। स्मार्टफोन की सेल्स में ऑनलाइन चैनल्स की हिस्सेदारी 44 प्रतिशत की है। रिटेल स्टोर्स का इस सेल्स में बड़ा योगदान है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »