फ्रांस से 26 राफेल मैरीन फाइटर जेट्स खरीदने के लिए हो सकती है 50,000 करोड़ रुपये की डील

इस डील पर बातचीत के लिए फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल और डिफेंस मिनिस्ट्री के अधिकारियों के बीच मीटिंग होगी

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 28 मई 2024 19:21 IST
ख़ास बातें
  • दोनों देशों के बीच इस डील पर 30 मई से बातचीत शुरू होनी है
  • भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर्स से ये फाइटर जेट्स ऑपरेट होंगे
  • इससे पहले भी फ्रांस से राफेल फाइटर जेट्स खरीदे गए थे

इस डील को मौजूदा वित्त वर्ष के अंत तक पूरा करने की कोशिश होगी

पिछले कुछ वर्षों में भारत में सेना की मारक क्षमता को तेजी से बढ़ाया गया है। इसी कड़ी में फ्रांस से राफेल फाइटर जेट्स खरीदे गए थे। दोनों देशों के बीच 26 राफेल मैरीन फाइटर जेट्स की डील पर 30 मई से बातचीत शुरू होनी है। इसके लिए फ्रांस से एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा। यह डील 50,000 करोड़ रुपये से अधिक की हो सकती है। 

इस डील पर बातचीत के लिए फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल और डिफेंस मिनिस्ट्री के अधिकारियों के बीच मीटिंग होगी। भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर्स से इन राफेल फाइटर जेट्स को ऑपरेट किया जाएगा। इस बारे में अधिकारियों ने ANI को बताया कि फ्रांस के प्रतिनिधिमंडल में उनकी डिफेंस मिनिस्ट्री के अधिकारियों के साथ ही Dassault Aviation और Thales जैसे ओरिजिनल इक्विपमेंट मैन्युफैक्चरर्स के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स शामिल होंगे। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में डिफेंस एक्विजिशन विंग और नौसेना के अधिकारी भी होंगे। सरकारी सूत्रों ने बताया कि इस डील के लिए मोलभाव को इस वित्त वर्ष के अंत तक पूरा करने और एग्रीमेंट को साइन करने की कोशिश होगी। 

भारतीय नौसेना के एयरक्राफ्ट कैरियर्स - INS Vikrant और INS Vikramaditya के लिए 26 राफेल मैरीन फाइटर जेट्स खरीदने के लिए दिसंबर में टेंडर दिया था। इस पर फ्रांस की ओर से बिड दी थी। इस बिड में शामिल कमर्शियल कमर्शियल या फाइटर जेट के प्राइस के साथ ही अन्य डिटेल्स की स्टडी की गई है। नौसेना प्रमुख ने अपनी टीम को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि इस प्रोजेक्ट की समयसीमा को घटाया जाए जिससे इन फाइटर जेट्स को जल्द नौसेना के बेड़े में शामिल किया जा सके। 

हाल ही में डिफेंस मिनिस्ट्री ने 97 फाइटर जेट्स खरीदने के लिए सरकारी कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL) को 65,000 करोड़ रुपये से अधिक का टेंडर जारी किया था। ये मेड इन इंडिया LCA Mark 1A फाइटर जेट्स होंगे। केंद्र सरकार की ओर से स्वदेशी मिलिट्री हार्डवेयर के लिए यह सबसे बड़ा ऑर्डर होगा। इससे भारतीय वायुसेना को अपने MiG-21, MiG-23 और MiG-27 के बेडे़ को बदलने में सहायता मिलेगी। स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट प्रोग्राम से डिफेंस बिजनेस से जुड़े स्माॉल और मीडियम एंटरप्राइसेज के लिए मौके बनेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने HAL को मजबूत करने पर जोर दिया है। मौजूदा सरकार से HAL को स्वदेशी फाइटर एयरक्राफ्ट, हेलीकॉप्टर और उनके इंजन बनाने के लिए बड़े ऑर्डर्स मिले हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.