Yuga Labs पर कस्टमर्स के साथ धोखा करने का आरोप

इस मामले में दावा किया गया है कि फर्म ने BAYC NFT और इसके नेटिव टोकन ApeCoin के प्राइसेज को बढ़ाने के लिए सेलेब्रिटीज को अपने साथ जोड़ा था

Yuga Labs पर कस्टमर्स के साथ धोखा करने का आरोप

फर्म की BAYC सीरीज में लगभग 10,000 NFT हैं

ख़ास बातें
  • इस मामले का बड़ा कारण ApeCoin के प्राइस में वोलैटिलिटी है
  • Yuga Labs को ApeCoin टोकन्स का कुछ हिस्सा मिला है
  • मार्च में BAYC NFT के प्राइस में 25 प्रतिशत तक तेजी आई थी
विज्ञापन
लोकप्रिय नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) सीरीज BAYC से जुड़ी Yuga Labs पर एक लॉ फर्म ने कस्टमर्स के साथ धोखा करने के आरोप में कानूनी मामला दायर करने की तैयारी की है। इस मामले में दावा किया गया है कि फर्म ने BAYC NFT और इसके नेटिव टोकन ApeCoin के प्राइसेज को बढ़ाने के लिए सेलेब्रिटीज को अपने साथ जोड़ा था। BAYC सीरीज में लगभग 10,000 NFT हैं और इनमें से कुछ का प्राइस 22,72,620 डॉलर तक गया है।

इस मामले का बड़ा कारण ApeCoin के प्राइस में वोलैटिलिटी है। यह 26.70 डॉलर के हाई पर पहुंचने के बाद 82 प्रतिशत से अधिक गिरकर पिछले महीने के अंत में लगभग 4.66 डॉलर पर था। इससे पहले मार्च में BAYC NFT के प्राइस में 25 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी। Yuga Labs के दो अन्य लोकप्रिय NFT कलेक्शंस खरीदने का BAYC के प्राइस पर असर पड़ा था। लॉ फर्म Scott+Scott ने बताया है कि जून के अंत तक ये प्राइस काफी कम हो गए थे। इस बारे में एक ब्लॉग पोस्ट में कहा गया है, "Yuga Labs के बायर्स को गलत तरीके से फर्म के बनाए गए BAYC NFT और ApeCoin जैसे प्रोडक्ट्स को खरीदने के लिए खींचा गया था। फर्म ने इन प्रोडक्ट्स के प्राइसेज को बढ़ाने के लिए सेलेब्रिटीज और एंडोर्समेंट्स का इस्तेमाल किया था।" 

Yuga Labs को ApeCoin टोकन्स का एक हिस्सा एलोकेट किया गया है लेकिन यह टोकन Yuga Labs से नहीं जुड़ा क्योंकि इसे ApeCoin DAO ने क्रिएट किया है। ApeCoin DAO अपनी कम्युनिटी को ब्लॉकचेन गेम्स डिजाइन करने और फिजिकल और वर्चुअल मर्चेंडाइज बनाने में मदद करता है। 

कुछ लोगों का मानना है कि ApeCoin से अलग रहने का Yuga Labs का फैसला डीसेंट्रलाइजेशन की ओर इसका एक कदम है, जबकि कुछ अन्य मानते हैं कि Yuga Labs ने SEC की रेगुलेटरी सख्ती से बचने के लिए इससे दूरी बनाई है। ApeCoin और   DAO का Yuga Labs और इसके BAYC के साथ कोई सीधा जुड़ाव नहीं है लेकिन इसके बावजूद ये जुड़े हैं और इसी वजह से BAYC NFT होल्डर्स को फ्री ApeCoin मिले हैं और यह BAYC इकोसिस्टम का मुख्य टोकन होगा। ApeCoin क्रिएट करने वाली टीम मानती है कि एक मीम कॉइन है। इसके साथ ही यह इससे जुड़ा एक इकोसिस्टम तैयार करने की भी कोशिश कर रही है। इस कॉइन का इस्तेमाल करने वाली सर्विसेज में MonkeyFirm NFT प्लेटफॉर्म, एक डीसेंट्रलाइज्ड एक्सचेंज और गेमिंग प्रोजेक्ट्स शामिल होंगे। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Law, BAYC, Customers, Market, Prices, NFT

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  9. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  2. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  3. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  4. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  5. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  6. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  10. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »