अमेरिका की यूथ फैशन ब्रांड PacSun जल्द शुरू करेगी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट

PacSun ने पेमेंट्स को प्रोसेस करने के लिए पॉपुलर क्रिप्टो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर BitPay के साथ टाइ-अप किया है।

अमेरिका की यूथ फैशन ब्रांड PacSun जल्द शुरू करेगी क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट

कंपनी का मानना है कि देश की आबादी का 54 प्रतिशत हिस्सा क्रिप्टो निवेशक है।

ख़ास बातें
  • फैशन ब्रांड Bitcoin समेत 10 अन्य क्रिप्टोकरेंसी में शुरू करेगी पेमेंट।
  • पैक्सन ब्रांड के अमेरिका में 400 से ज्यादा आउटलेट हैं।
  • BitPay देश के सबसे पुराने क्रिप्टो इंस्टीट्यूशन्स में से एक है।
विज्ञापन
अमेरिकन फैशन ब्रांड Pacific Sunwear या PacSun ने घोषणा की है कि वह Bitcoin के साथ Ether, Bitcoin Cash, Wrapped Bitcoin, Dogecoin और Litecoin सहित 10 इसी तरह के अन्य altcoins में पेमेंट लेना शुरू करेगी। आउटलेट ने पेमेंट्स को प्रोसेस करने के लिए पॉपुलर क्रिप्टो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर BitPay के साथ टाइ-अप किया है। जिससे यह अलग अलग तरह के क्रिप्टो टोकनों में पेमेंट ले सकेगी। 

PacSun में अपने शॉपिंग कार्ट को चेक करते समय, शॉपर्स अब "Pay with BitPay" लेबल वाला एक बटन देख पाएंगे। इसमें उनको विकल्प मिलेगा कि किस क्रिप्टो वॉलेट में से कौन सी क्रिप्टोकरेंसी द्वारा पेमेंट करना चाहते हैं। फिर यह ट्रांजेक्शन एक QR code को स्कैन करने की प्रोसेस के बाद पूरा हो जाता है।  

PacSun को Ge Z-फोकस्ड आउटलेट के रूप में पहचाना जाता है। अमेरिका और प्यूर्टो रिको में इसके 400 आउटलेट्स हैं। यह क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट शुरू करने वाला "फैशन और रिटेल स्पेस में पहला बड़ा ब्रांड" होने का दावा करता है। अमेरिका में PYMNTS द्वारा हाल ही में की गई एक स्टडी से पता चला है कि देश की Gen Z आबादी का 54 प्रतिशत हिस्सा या तो वर्तमान में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहा है या बीते समय में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर चुका है। इसलिए कंपनी ने यह कदम लोगों के रुझान को देखते हुए उठाया है।  

PacSun के प्रेजिडेंट ब्री ओल्सन ने एक रिलीज में इसकी घोषणा करते हुए कहा, "पिछले साल से डिजिटल सेल दोगुनी होने के साथ, हम अपने ग्राहकों के लिए एक असाधारण ऑनलाइन शॉपिंग एक्सपीरियंस देने के निरंतर महत्व को समझते हैं।" PacSun में co-ceo माइकल रेलिच कहते हैं, "क्रिप्टोकरेंसी के प्रति कस्टमर्स बढ़ती इच्छा को देखते हुए, यह साफ था कि हमें BitPay को एक दूसरे पेमेंट ऑप्शन के रूप में एडजस्ट करने और ऑफर करने की जरूरत है।"

BitPay अमेरिका में अपने क्षेत्र में सबसे पुराने क्रिप्टो इंस्टीट्यूशन्स में से एक है। दोनों कंपनियों के पास पहले से ही एक बड़ा मार्केटिंग अभियान शुरू करने की योजना है जो उनकी सोशल मीडिया पहुंच का भी फायदा उठाएगा। 
PacSun की इस घोषणा से ठीक एक दिन पहले अमेरिका की मूवी थियेटर चेन AMC Theatres ने यह घोषणा की थी कि वह Dogecoin में पमेंटे शुरू करने जा रहा है। इससे पहले AMC Theatres बिटकॉइन में पेमेंट लेना शुरू कर चुका है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PacSun, Cryptocurrecny News
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »