अमेरिका की मूवी थियेटर चेन AMC अब Bitcoin के बाद Dogecoin में भी ले रही है पेमेंट!

यूएस की मूवी थियेटर चेन AMC Theatres ने अब ऑफिशिअली Dogecoin में पेमेंट लेना शुरू कर दिया है। ट्रांजेक्शन की सुविधा Georgia द्वारा दी जाएगी।

अमेरिका की मूवी थियेटर चेन AMC अब Bitcoin के बाद Dogecoin में भी ले रही है पेमेंट!

AMC Theatres चेन पहले ही बिटकॉइन में पेमेंट लेना शुरू कर चुकी है।

ख़ास बातें
  • AMC Theatres ने अब ऑफिशिअली Dogecoin में पेमेंट लेना शुरू कर दिया है।
  • AMC Theatres के सीईओ एडम एरोन ने Twitter पर इस खबर की घोषणा की।
  • डॉजकॉइन वर्तमान में 0.26 डॉलर (लगभग 17 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।
विज्ञापन
यूएस की मूवी थियेटर चेन AMC Theatres ने अब ऑफिशिअली Dogecoin में पेमेंट लेना शुरू कर दिया है। ट्रांजेक्शन की सुविधा Georgia द्वारा दी जाएगी। यह यूएस की बिटकॉइन पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर है जिसे BitPay कहा जाता है। अब लोग 200 डॉलर (लगभग 14,970 रु) की अधिकतम लिमिट के AMC गिफ्ट कार्ड खरीद पाएंगे। चूंकि ये कार्ड दूसरे स्टोर्स पर भी इस्तेमाल किए जा सकेंगे इसलिए Dogecoin की पहुंच अब इनडायरेक्ट तरीके से दूसरे बिजनेस में भी हो जाएगी। Dogecoin क्रिप्टोकरेंसी बहुत महंगी नहीं है इसलिए लोग आसानी से इसे खरीद सकते हैं और गिफ्ट कार्ड के द्वारा इस्तेमाल कर सकते हैं। 

AMC Theatres के सीईओ एडम एरोन ने बुधवार, 6 अक्टूबर को Twitter पर इस खबर की घोषणा की। तब से डॉजकॉइन की कीमत 5.59 प्रतिशत बढ़ गई है। एलन मस्क का सपोर्ट प्राप्त ये क्रिप्टो टोकन वर्तमान में 0.26 डॉलर (लगभग 17 रुपये) पर ट्रेड कर रहा है।

एरोन की इस पोस्ट ने डॉजकॉइन फैन्स में जोश भर दिया। वे एरोन को ट्वीट करते रहे और उनको डॉजकॉइन पमेंटे को अपनाने के लिए रिक्वेस्ट करते रहे। AMC Theatres ग्राहकों को Bitcoin Cash, Ethereum और Litecoin, सहित कई क्रिप्टोकरेंसी के माध्यम से मूवी टिकट खरीदने और डिस्काउंट का लाभ उठाने का मौका देता है।
 

इससे पहले सितंबर में एरोन ने Twitter पर एक पोल पोस्ट किया था, जिसमें अपने 186,000 फॉलोअर्स से उन्होंने अपील की थी कि वो डॉजकॉइन पेमेंट को शुरू करने के विचार पर अपना रेस्पोन्स दें और फैसला लेने में उनकी मदद करें।  

उस समय 68 प्रतिशत वोट Dogecoin के पक्ष में आए थे। साथ ही इस पोस्ट ने एलन मस्क का भी ध्यान खींचा था। एक ट्विटर कमेंट का रिप्लाई देते हुए मस्क ने कहा था साधारण कन्ज्यूमर के लिए डॉजकॉइन पर्चेज को आसान बनाने के लिए डॉजकॉइन की हैंडलिंग फीस को कम किया जाना चाहिए।  

कुछ देशों में Crypto-payments ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। उदाहरण के लिए स्विट्जरलैंड में 85,000 से अधिक मर्चेंट द्वारा अब क्रिप्टोकरेंसी पेमेंट को अपनाया जा चुका है और क्रिप्टो में पेमेंट को लिया जा रहा है। 
अप्रैल 2021 में, पॉपुलर ऑफिस-शेयरिंग स्टार्टअप, WeWork ने कहा कि वह चुनिंदा क्रिप्टोकरेंसी में पेमेंट लेना शुरू कर देगा।

इंडियन ट्रेड बॉडी Nasscom ने हाल ही में भविष्यवाणी की है कि क्रिप्टो टेक इंडस्ट्री अगले पांच वर्षों के भीतर एक बड़े ग्लोबल फैलाव के रास्ते पर है। इसकी लेटेस्ट रिपोर्ट का अनुमान है कि ग्लोबल क्रिप्टो टेक मार्केट 2026 तक 2.3 बिलियन डॉलर (लगभग 17,087 करोड़ रुपये) की कीमत तक पहुंच जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »