क्‍या Bitcoin को पीछे छोड़कर Ether बन जाएगी दुनिया की नंबर-1 क्रिप्‍टोकरेंसी?

इसका मतलब है कि दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी दुर्लभ होती जा रही है। यह इसे बिटकॉइन पर एक बढ़त देती है।

क्‍या Bitcoin को पीछे छोड़कर Ether बन जाएगी दुनिया की नंबर-1 क्रिप्‍टोकरेंसी?

मौजूदा कीमतों की बात करें तो आज यानी सोमवार को ईथर के दाम 1,33,783 रुपये पर हैं।

ख़ास बातें
  • ईथर आखिरकार प्रूफ-ऑफ-वर्क से प्रूफ-ऑफ-स्टेक में बदल जाएगा
  • सितंबर में संभावित मर्ज के बाद ईथर डिफ्लेशनेरी (deflationary) हो जाएगी
  • इस उत्‍साह में ETH/BTC पिछले एक महीने में लगभग 34 फीसदी बढ़ गई हैं
विज्ञापन
जब से क्रिप्‍टो मार्केट (Crypto) की शुरुआत हुई है, यहां सबसे पॉपुलर और नंबर-1 क्र‍िप्‍टोकरेंसी (Cryptocurrency) के रूप में बिटकॉइन (Bitcoin) का दबदबा है। लेकिन क्‍या यह कभी बदल सकता है? क्‍या किसी दिन दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्‍टोकरेंसी ईथर (Ether) बिटकॉइन की जगह ले लेगी। क्रिप्टो भाषा में इसे ‘फ्लिपनिंग' के रूप में जाना जाता है। ईथर को लेकर यह भविष्‍यवाणी उसके प्रशंसक कर रहे हैं। ब्‍लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अरका (Arca) के रिसर्च एनालिस्‍ट बोधि पिंकनर (Bodhi Pinkner) ने कहा है कि ईथीरियम अभी भी बिटकॉइन को फ्लिप करने के लिए ‘बहुत संभव' है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिंकनर ने भविष्यवाणी की है कि सितंबर में संभावित मर्ज (merge) इवेंट के बाद दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी डिफ्लेशनेरी (deflationary) हो जाएगी। यह कई वर्षों की देरी के बाद आखिरकार प्रूफ-ऑफ-वर्क से प्रूफ-ऑफ-स्टेक में बदल जाएगी। इस महीने की शुरुआत में क्रिप्टोकरेंसी रिसर्च फर्म IntoTheBlock के एक एनालिस्‍ट लुकास आउटुमुरो (Lucas Outumuro) ने अनुमान लगाया था कि ईथर का प्रकाशन (issuance) -0.5% और -4.5% के बीच होगा।

इसका मतलब है कि दुनिया की दूसरी सबसे पॉपुलर क्रिप्‍टोकरेंसी दुर्लभ होती जा रही है। यह इसे बिटकॉइन पर एक बढ़त देती है। फैक्‍ट यह है कि ईथर की सर्कुलेटिंग सप्‍लाई कम होती रहेगी, जो इसकी कीमतों के लिए अच्‍छे संकेत देती है। मौजूदा कीमतों की बात करें तो आज यानी सोमवार को ईथर के दाम 1,33,783 रुपये पर हैं। इनमें -0.83 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। बीते कई महीनों से क्रिप्‍टो मार्केट में गिरावट का दौरा है, जिसका असर बिटकॉइन, ईथर समेत सभी प्रमुख ऑल्‍टकॉइंस पर दिखाई दे रहा है।  

बहरहाल एक बहुप्रतीक्षित मर्ज अपग्रेड के उत्‍साह में ETH/BTC पिछले एक महीने में लगभग 34 फीसदी बढ़ गई हैं। हालांकि ये दोनों ईयर-टु-डेट के हाई मार्क से 12 फीसदी से ज्‍यादा नीचे हैं। ध्‍यान देने वाली बात यह भी है कि ETH/BTC की जोड़ी जून 2017 में अपने रिकॉर्ड हाई से 54 फीसदी तक गिर गई है। पिंकनर का मानना ​​है कि मौजूदा मैक्रो एनवायरनमेंट ईथीरियम को फायदा पहुंचा सकता है। वहीं, बिटकॉइन के दबदबे की बात करें, तो इसमें साल 2021 की शुरुआत से ही कमी आई है। ईथीरियम और बाकी टॉप ऑल्‍टकॉइंस ने बिटकॉइन के मार्केट शेयर को कम कर दिया है। इसके बावजूद इसकी मार्केट वैल्‍यू 41 फीसदी पर बनी हुई है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »