Polkadot में क्यों है तेजी आने की संभावना

Polkadot में रिले चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और यह नेटवर्क की सिक्योरिटी, कंसेंसस और क्रॉस-चेन इंटरोपेरेबिलिटी के लिए जिम्मेदार होती है

Polkadot में क्यों है तेजी आने की संभावना

Polkadot में रिले चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है

ख़ास बातें
  • Polkadot का कॉन्सेप्ट Ethereum के को-फाउंडर Gavin Wood ने दिया था
  • इस नेटवर्क का नेटिव टोकन DOT है
  • इससे जुड़ी ट्रांजैक्शंस कई पैरेलल ब्लॉकचेन्स पर स्प्रेड होती हैं
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी सेगमेंट का मार्केट कैपिटलाइजेशन मार्च के अंत में 2 लाख करोड़ डॉलर को पार कर गया। दुनिया भर में रिटेल और इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की इसमें दिलचस्पी बढ़ी है। Bitcoin और Ether जैसी क्रिप्टोकरेंसीज अधिक लोकप्रिय बनी हुई हैं। हालांकि, कुछ अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी इस वर्ष तेजी आने की संभावना है। इन्हीं में से एक Polkadot (DOT) है। यह एक ऑल्टकॉइन है और इसके एक टोकन का प्राइस लगभग 20 डॉलर का है। इसके मार्केट कैप 20 अरब डॉलर से कुछ अधिक है। इस वर्ष इसमें तेजी आने की उम्मीद है। 

Future Money Playbook के लेखक और Wrapped Asset ProjectPolkadot के Chief Blockchain Architect Rohas Nagpal ने बताया कि  एक सामान्य ब्लॉकचेन नहीं है। यह आपस में कनेक्टेड ब्लॉकचेन शार्ड्स का एक इकोसिस्टम है, जिन्हें पैराचेन्स कहा जाता है। पैराचेन्स एप्लिकेशन के लिए विशिष्ट होती हैं और ये रिले चेन कहे जाने वाले एक सिंगल बेस प्लेटफॉर्म से सिक्योर्ड होती हैं। ये ब्रिज जैसे एक्सटर्नल नेटवर्क्स से भी कनेक्ट हो सकती हैं। Polkadot में रिले चेन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और यह नेटवर्क की सिक्योरिटी, कंसेंसस और क्रॉस-चेन इंटरोपेरेबिलिटी के लिए जिम्मेदार होती है। इसमें Polkadot का कंसेंसस और वोटिंग लॉजिक भी होता है। 

Polkadot का कॉन्सेप्ट Ethereum के को-फाउंडर Gavin Wood ने दिया था, जो Solidity स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट प्रोगामिंग लैंग्वेज के इनवेंटर भी हैं। पोल्काडॉट नेटवर्क का नेटिव टोकन DOT है और ये तीन उद्देश्यों, गर्वनेंस, स्टेकिंग और बॉन्डिंग को पूरा करता है।

इस ऑल्टकॉइन की एक बड़ी विशेषता यह है कि इसके नेटवर्क में कई ब्लॉकचेन्स को सिक्योर करने के लिए वैलिडेटर्स का एक सेट है। इससे जुड़ी ट्रांजैक्शंस कई पैरेलल ब्लॉकचेन्स पर स्प्रेड होती हैं। प्रत्येक पैराचेन का अलग फंक्शन और Polkadot इकोसिस्टम के यूज केस हैं। Polkadot की शुरुआती 11 पैराचेन लाइव हैं। इन पैराचेन ने दो वर्ष की लीज की अवदि के लिए 12.6 करोड़ DOT को बॉन्डेड किया है, जो कुल सप्लाई का 11 प्रतिशत है। इसके अलावा Algorand, Avalanche, Cardano, Polkadot, Tezos, और Solana जैसी प्रूफ-ऑफ-स्टेक ब्लॉकचेन्स की तुलना में इसका कार्बन एमिशन सबसे कम है। Polkadot एक हाइब्रिड कंसेंसस मॉडल का इस्तेमाल करता है जो फाइनेलिटी गैजेट को ब्लॉक प्रोडक्शन मैकेनिज्म से अलग करता है। DOT में अच्छे वैलिडेटर्स के लिए रिवॉर्ड दिया जाता है और गड़बड़ी करने वालों को स्टेक का नुकसान उठाना पड़ता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Blockchain, Network, token, Increase, Secure, Function
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  3. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  4. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  7. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  8. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  2. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  4. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  7. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  8. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  9. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  10. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »