7 दिनों में लोगों का पैसा 0, Terra (Luna) में 100% गिरावट के बाद अब भारतीय एक्सचेंज से भी डी-लिस्ट

CoinDCX ने कहा कि यूजर्स यहां पर ध्यान दें कि वे Luna में CoinDCX Pro और CoinDCX Web प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभी भी ट्रेड कर सकते हैं

7 दिनों में लोगों का पैसा 0, Terra (Luna) में 100% गिरावट के बाद अब भारतीय एक्सचेंज से भी डी-लिस्ट

Terra (Luna) से भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों ने भी मोड़ा मुंह

ख़ास बातें
  • Luna में गिरावट का दौर पिछले वीकेंड पर शुरू हुआ था
  • एक हफ्ते के अंदर टेरा की कीमत 100 प्रतिशत गिर गई
  • BuyUcoin और Unocoin से भी टोकन हुआ डी-लिस्ट
विज्ञापन
Terra (Luna) से भारतीय क्रिप्टो एक्सचेंजों ने भी मुंह मोड़ना शुरू कर दिया है। क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में कुछ दिन पहले तक Luna की वैल्यू टॉप ग्रोथ रेट पर थी जो एक हफ्ते के अंदर ही शिखर से जमीन पर आ गई। टोकन के प्राइस 7 दिनों के अंदर ही पूरी तरह से नीचे आ गए और क्रिप्टोकरेंसी क्रैश हो गई। इसी कारण ग्लोबल एक्सचेंज्स ने टेरा में ट्रेडिंग पर फुल स्टॉप लगा दिया। इनमें सबसे पहला नाम Binance का आया जिसने Luna को अपने ट्रेडिंग सिस्टम से बाहर कर दिया। 

इसके बाद भी टेरा की कीमत में सुधार नहीं आया और यह 100 प्रतिशत गिर गई। अब भारतीय क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों ने भी Terra को अपने प्लेटफॉर्म से बाहर का रास्ता दिखाना शुरू कर दिया है। WazirX और CoinDCX ने 100 प्रतिशत की गिरावट के बाद Terra (Luna) को अपने प्लेटफॉर्म से डी-लिस्ट करने का फैसला लिया है। एक हफ्ते पहले, शनिवार के दिन लूना की कीमत 80 डॉलर यानि कि लगभग 6000 रुपये के करीब थी। लेकिन एक दिन पहले तक यानि शुक्रवार, 13 मई को इसकी कीमत 0.00002446 डॉलर पर आ गई। इस एक हफ्ते में इस टोकन की मार्केट कैपिटलाइजेशन 30 बिलियन डॉलर (लगभग 2 लाख 32 हजार करोड़ रुपये) से महज 6 मिलियन डॉलर (लगभग 47 करोड़ रुपये) पर आ गई। 

WazirX, जो कि ट्रेडिंग वॉल्यूम के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी क्रिप्टो एक्सचेंज है, ने शुक्रवार को घोषणा कर दी कि वह Luna/USDT, Luna/INR, और Luna/WRX पेअर्स को डीलिस्ट करने जा रही है। USDT स्टेबलकॉइन Tether है और WRX वजीरएक्स का यूटिलिटी टोकन है। इससे पहले वजीरएक्स की पेरेंट एक्सचेंज, Binance ने गुरूवार को ही Luna/USDT को डी-लिस्ट कर दिया था। एक अन्य भारतीय एक्सचेंज CoinDCX ने भी UST और Luna को अपने CoinDCX ऐप से डी-लिस्ट कर दिया। UST या terraUSD, जो कि एल्गोरिदमिक स्टेबल कॉइन है, Luna का ही साथी कॉइन है।

CoinDCX ने कहा कि यूजर्स यहां पर ध्यान दें कि वे Luna में CoinDCX Pro और CoinDCX Web प्लेटफॉर्म के माध्यम से अभी भी ट्रेड कर सकते हैं। लूना को डीलिस्ट करने वाले प्लेटफॉर्मों में और भी कई नाम जुड़ गए हैं जिनमें BuyUcoin और Unocoin भी हैं। लेकिन, यह टोकन अभी भी Bitbns पर ट्रेड कर रहा है, जबकि इस प्लेटफॉर्म पर terraUSD (UST) को लिस्ट नहीं किया गया है। 

Luna में गिरावट का दौर पिछले वीकेंड पर शुरू हुआ जब इसका साथी टोकन UST 1 डॉलर की वैल्यू से अलग कर दिया गया। इसके बाद बड़े निवेशकों ने लाखों डॉलर के UST की बिकवाली शुरू कर दी। एक स्टेबल कॉइन आमतौर पर अमेरिकी डॉलर या सोने जैसी कीमती धातु जैसे ऐसेट से जुड़ा होता है। TerraUSD एक डीसेंट्रलाइज्ड एल्गोरिदमिक स्टेबल कॉइन है, जिसका मतलब है कि एक ऐसेट द्वारा सपोर्टेड होने के बजाए, UST 1 डॉलर पर स्टेबल प्राइस बनाए रखने के लिए नए कॉइन का निर्माण करने या पुराने को खत्म करने के लिए जटिल कोड का इस्तेमाल करता है। स्टेबलकॉइन का एक गवर्नेंस टोकन होता है जो इसे स्टेबिलिटी देता है। UST के केस में यह Luna है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »