दुनिया के सभी Bitcoin को $25 में भी नहीं खरीदेंगे अरबपति निवेशक Warren Buffet, Crypto को बताया रद्दी!

अन्य विकल्पों के साथ Bitcoin (BTC) की तुलना करते हुए, Warren Buffet ने कहा कि बिटकॉइन एक उत्पादक एसेट नहीं है, जैसे खेत और अपार्टमेंट जो भोजन और किराए का उत्पादन करते हैं।

दुनिया के सभी Bitcoin को $25 में भी नहीं खरीदेंगे अरबपति निवेशक Warren Buffet, Crypto को बताया रद्दी!

Bitcoin सहित अन्य क्रिप्टोकरेंसी को भ्रम मानते हैं Warren Buffet

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसी को एक निष्क्रिय एसेट मानते हैं Warren Buffet
  • उनका मानना है कि Bitcoin उन्हें कोई वैल्यू वापस नहीं देगा
  • उनका मानना ​​​​है कि क्रिप्टोकरेंसी में एक तरह का जादू होता है
विज्ञापन
शनिवार को बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) की एनुअल शेयरहोल्डर मीटिंग में लोकप्रिय अमेरिकी अरबपति निवेशक वॉरेन बफेट (Warren Buffet) ने कहा कि बिटकॉइन में कई कमियां हैं और उन्हें क्रिप्टोकरेंसी में कोई वैल्यू नहीं दिखती है। उनका मानना है कि बिटकॉइन कुछ भी मूल्यवान उत्पादन नहीं करता है चाहे उसकी कीमत बढ़े या न बढ़े। उनके अनुसार, क्रिप्टोकरेंसी एक निष्क्रिय एसेट है, और निवेशक इसे इस उम्मीद में खरीदते और रखते हैं कि लंबे समय में इसकी कीमत बढ़ेगी और उनकी अच्छी कमाई होगी।

Cryptopotato के अनुसार, एनुअल मीटिंग में बफेट कहते हैं कि (अनुवादित) "अगले साल में यह ऊपर या नीचे जाता है या नहीं, या पांच या 10 साल, मुझे नहीं पता। लेकिन एक चीज जिस पर मुझे पूरा यकीन है, वह यह है कि यह कुछ भी पैदा नहीं करता है।"
 

अन्य विकल्पों के साथ Bitcoin (BTC) की तुलना करते हुए, बफेट ने कहा कि बिटकॉइन एक उत्पादक एसेट नहीं है, जैसे खेत और अपार्टमेंट जो भोजन और किराए का उत्पादन करते हैं। नतीजतन, वह इसमें निवेश नहीं करेंगे, भले ही दुनिया के सभी बिटकॉइन उन्हें $25 में मिल रहे हो।

उन्होंने कहा कि "अगर आपने मुझे बताया कि आप दुनिया के सभी बिटकॉइन के मालिक हैं और आपने मुझे इन्हें $25 में बेचते हैं, तो भी मैं इन्हें नहीं लूंगा, क्योंकि फिर मैं इनके साथ क्या करूंगा? मुझे इसे एक या दूसरे तरीके से आपको वापस बेचना होगा। यह कुछ भी नहीं करने जा रहा है।"

बफेट पहले भी बिटकॉइन की आलोचनाएं कर चुके हैं। उनका मानना ​​​​है कि क्रिप्टोकरेंसी में एक तरह का जादू होता है और लोग हमेशा जादू को कई चीजों से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि किसी चीज को एसेट तभी मानना चाहिए, जब वो चीज़ आपको वैल्यू वापस दे, लेकिन बिटकॉइन के साथ ऐसा नहीं है।
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Bitcoin, Cryptocurrency, Warren Buffet
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  2. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  4. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  7. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  10. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »