चुनावों में Crypto का इस्‍तेमाल! यह पॉलिटिकल पार्टी जुटाएगी NFT के जरिए फंड

इस महीने से ‘ली जे-म्युंग’ की पार्टी उनकी डिजिटल इमेजेस को जारी करना शुरू करेगी। इससे पार्टी की पॉलिसीज का प्रचार किया जाएगा।

चुनावों में Crypto का इस्‍तेमाल! यह पॉलिटिकल पार्टी जुटाएगी NFT के जरिए फंड

Photo Credit: Twitter/Democratic Party of Korea

सियोल के चुनाव आयोग के अनुसार, पैसे जुटाने के लिए NFT का इस्‍तेमाल करने से नियमों का उल्‍लंघन नहीं होता है।

ख़ास बातें
  • NFT, डिजिटल संग्रहणीय चीजें (collectibles) होती हैं
  • यह म्‍यूजिक, आर्टवर्क या वीडियो गेम अवतार से प्रेरित होती हैं
  • इन्‍हें ब्लॉकचेन नेटवर्क पर बनाया और सिक्‍योर किया जाता है
विज्ञापन
साउथ कोरिया के चुनावों में क्रिप्‍टो (Crypto) ‘कनेक्‍शन' भी जुड़ने जा रहा है। देश की सत्तारूढ़ ‘डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ कोरिया' (DPK) के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ‘ली जे-म्युंग' ने कथित तौर पर अपने चुनाव अभियान को क्रिप्टो टच देने का फैसला किया है। जनता के बीच पॉपुलैरिटी हासिल करने और पैसे जुटाने के लिए ‘ली जे-म्युंग' अपने सपोर्टर्स को नॉन-फंज‍िबल टोकन्‍स ( NFT) इशू करेंगे। NFT, डिजिटल संग्रहणीय चीजें (collectibles) होती हैं। यह म्‍यूजिक, आर्टवर्क या वीडियो गेम अवतार से प्रेरित होती हैं। इन्‍हें ब्लॉकचेन नेटवर्क पर बनाया और सिक्‍योर किया जाता है। 

कोरिया टाइम्स ने DPK के ऑफ‍िशियल्‍स के हवाले से बताया है कि इस महीने से उनकी पार्टी डिजिटल इमेजेस को इशू करना शुरू करेगी। इसके तहत ‘ली जे-म्युंग' की फोटोज और पॉलिसीज का प्रचार किया जाएगा। इन NFT को ‘ली जे-म्युंग' के सपोर्टर्स बाकी लोगों के साथ एक्‍सचेंज कर सकेंगे और इस तरह से राष्‍ट्रपति पद के उम्‍मीदवार के कैंपेन को आगे बढ़ाया जाएगा। सियोल के नैशनल इलेक्‍शन कमीशन (NEC) के अनुसार, पैसे जुटाने के लिए NFT का इस्‍तेमाल करने से चुनावों से जुड़े नियमों या दूसरे नियमों का उल्‍लंघन नहीं होता है। 

हाल ही में DPK के एक सांसद ने कहा था कि जनवरी के आसपास से क्रिप्टोकरेंसी के तौर पर मिलने वाले दान को भी स्वीकार किया जाएगा। दान की रसीद के तौर पर NFT जारी किए जाएंगे। हाल के वक्‍त में साउथ कोरिया में क्रिप्‍टो संबंधित रेग्‍युलेशंस को लेकर लोगों के बीच चिंता बढ़ी है। देश के राष्‍ट्रपति चुनावों में क्रिप्‍टो का इस्‍तेमाल शुरू होने से इसे एक बदलाव के तौर पर भी देखा जा रहा है। 

गौरतलब है कि डीसेंट्रलाइज्‍ड क्रिप्‍टो संपत्‍ति‍यों के गैरकानूनी इस्‍तेमाल की जांच करने के लिए दक्षिण कोरिया देश में क्रिप्टोकरेंसी पर नियम लागू करने के तरीके तलाश रहा है। सितंबर 2021 में यहां एक नया नियम लागू किया गया था। इसके तहत क्रिप्‍टो एक्‍सचेंजों के लिए फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ रजिस्‍ट्रेशन कराना जरूरी हो गया है। साथ ही निवेशकों के रियल-नेम अकाउंट्स को वेरिफाई करने के लिए बैंकों के साथ भी पार्टनरशिप करनी होती है। 

यहीं नहीं, NFT पर टैक्‍स लगाना और उसका रेग्‍युलेश भी देश के अधिकारियों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अक्टूबर में देश के वित्त मंत्री ‘होंग नाम-की' ने कहा था कि NFT को वर्चुअल असेट के तौर पर कैटिगराइज नहीं करना चाहिए। साउथ कोरिया का फाइनेंशियल सर्विस कमीशन (FSC) भी NFT को डिजिटल संपत्ति के रूप में कैटिगराइज करने या न करने को लेकर दुविधा में है।

देश के प्रमुख अखबार Hankyung के अनुसार, साल 2018 के बाद साउथ कोरिया में क्रिप्‍टाकरेंसी सेक्‍टर ने उछाल देखा है। देश के 20 लाख से ज्‍यादा लोग इस पर दांव लगा रहे हैं।  
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  3. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  5. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  6. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  8. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  9. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »