सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला की तरह बताया

सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने कहा कि उसने सरकार से वर्चुअल करेंसीज की ट्रेडिंग से जुड़ी पॉलिसी के बारे में जानकारी देने को कहा था लेकिन अभी तक उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 मई 2025 16:29 IST
ख़ास बातें
  • क्रिप्टो मार्केट में में Bitcoin की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है
  • केंद्र सरकार का क्रिप्टोकरेंसीज पर सख्त रवैया रहा है
  • पिछले कुछ वर्षों में इस सेगमेंट में स्कैम के मामले बढ़े हैं

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है

पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज का सेगमेंट तेजी से बढ़ा है। इस मार्केट में Bitcoin की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक की है। हालांकि, भारत में केंद्र सरकार का क्रिप्टोकरेंसीज को लेकर रवैया सख्त रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने भी बिटकॉइन को लेकर आशंका जताई है। सुप्रीम कोर्ट ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला कारोबार की तरह बताया है। इसके साथ ही कोर्ट ने वर्चुअल करेंसीज के रेगुलेशन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं करने पर केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई है। 

कथित तौर पर बिटकॉइन के गैर कानूनी ट्रेड के लिए गिरफ्तार किए गए Shailesh Babulal Bhatt की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस सूर्य कांत और एन कोटिश्वर सिंह की बेंच ने बिटकॉइन में ट्रेडिंग को हवाला कारोबार के जैसा बताया है। बेंच ने कहा कि लगभग दो वर्ष पहले बिटकॉइन में ट्रेडिंग से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान उसने सरकार से कोर्ट को वर्चुअल करेंसीज की ट्रेडिंग से जुड़ी पॉलिसी के बारे में जानकारी देने को कहा था लेकिन अभी तक उन्हें कोई उत्तर नहीं मिला है। 

भट की ओर से पेश हुए सीनियर एडवोकेट Mukul Rohatgi ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का एक सर्कुलर खारिज करने के बाद देश में बिटकॉइन में ट्रेडिंग गैर कानूनी नहीं है और इस वजह से उनके क्लाइंट की गिरफ्तारी गलत है। जस्टिस सूर्य कांत ने रोहतगी को बताया कि वह व्यक्तिगत तौर पर बिटकॉइन के बारे में अधिक नहीं जानते लेकिन कोर्ट ने सरकार को बताया है कि अगर इसे लेकर रेगुलेटरी नियंत्रण है तो कोई समस्या नहीं होगी। जस्टिस सूर्य कांत का कहना था, "मैं केवल यह समझता हूं कि कुछ वास्तविक बिटकॉइन हैं और कुछ जाली बिटकॉइन हैं। देश में बिटकॉइन में ट्रेडिंग हवाला कारोबार के एक बेहतर तरीके से निपटने के जैसा है।" 

रोहतगी ने बताया कि बिटकॉइन की बहुत अधिक वैल्यू है और विदेश में आप कार शोरूम में जाकर सिर्फ एक बिटकॉइन से एक कार खरीद सकते हैं। उन्होंने बताया कि बिटकॉइन की वैल्यू लगभग 82 लाख रुपये की है। रोहतगी ने कहा कि वह खुद भी इस ट्रेड के बारे में ज्यादा नहीं समझते। एन्फोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) और गुजरात सरकार की ओर से पेश हुई एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि वे जमानत याचिका को लेकर विस्तृत जवाब दाखिल करना चाहते हैं क्योंकि यह केवल बिटकॉइन में ट्रेड के बारे में नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और ED को अपना जवाब देने के लिए 10 दिनों की अवधि दी है। इस मामले की अगली सुनवाई 19 मई को होगी। भट ने दावा किया है कि उन्हें पिछले वर्ष पुलिस ने गिरफ्तार किया था और इसके बाद से वह हिरासत में है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.