बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 97,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट में कटौती की जा सकती है। इससे इनवेस्टर्स का आत्मविश्वास बढ़ा है

बिटकॉइन में जोरदार तेजी, 97,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस

क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग दो प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.01 लाख करोड़ डॉलर पर था

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन का प्राइस लगभग 97,040 डॉलर पर था
  • दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.60 प्रतिशत का नुकसान था
  • अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट में कटौती की जा सकती है
विज्ञापन
क्रिप्टो मार्केट में शुक्रवार को तेजी थी। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस लगभग चार प्रतिशत बढ़ा है। बिटकॉइन ने मार्च के बाद से पहली बार 96,000 डॉलर के लेवल को पार किया है। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में भी प्रॉफिट था। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश किए जाने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर बिटकॉइन का प्राइस लगभग 97,040 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ether में लगभग 0.60 प्रतिशत का नुकसान था। Ether का प्राइस लगभग 1,824 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। तेजी वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Avalanche, Cardano, Polkadot और Chainlink शामिल थे। BNB और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज में गिरावट थी। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग दो प्रतिशत बढ़कर लगभग 3.01 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

मार्केट एनालिस्ट्स का कहना है कि बिटकॉइन ने 96,000 डॉलर का लेवल मजबूती से पार किया है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व की ओर से इंटरेस्ट रेट में कटौती की जा सकती है। इससे इनवेस्टर्स का आत्मविश्वास बढ़ा है। Ether के 1,800 डॉलर से अधिक के लेवल को बरकरार रखने से भी मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट है। हाल ही में व्हाइट हाउस के डिजिटल एसेट्स पर प्रेसिडेंट की एडवाइजर्स की काउंसिल के एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर, Bo Hines ने बताया था कि अमेरिकी सरकार बिटकॉइन की होल्डिंग के लिए अपने गोल्ड के रिजर्व का इस्तेमाल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा था, "अगर हम गोल्ड के रिजर्व पर प्रॉफिट को बुक करते हैं तो यह बिटकॉइन खरीदने का एक अच्छा तरीका हो सकता है।" Hines ने सीनेटर Cynthia Lummis की ओर से पेश किए गए बिटकॉइन एक्ट का भी जिक्र किया था। इसमें लगभग 10 लाख बिटकॉइन खरीदने का सुझाव दिया गया था। 

इस मार्केट में स्कैम से जुड़े मामलों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस समस्या पर लगाम लगाने के लिए बहुत से देशों में क्रिप्टो से जुड़े रेगुलेशंस बनाए जा रहे हैं। भारत में फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों से उनके यूजर्स के नो-युअर-कस्टमर (KYC) डेटा का वेरिफिकेशन जून के अंत तक कराने का निर्देश दिया है। सभी क्रिप्टो एक्सचेंजों के लिए यूजर्स की 18 महीने से पुरानी KYC डिटेल्स को रिफ्रेश करना जरूरी होगा। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  2. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  3. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  4. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  5. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  6. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  7. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  8. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  9. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  10. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »