स्टेबलकॉइन Terra में भारी गिरावट से क्रिप्टो मार्केट में डर का माहौल

स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 मई 2022 17:30 IST
ख़ास बातें
  • USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं
  • रिजर्व के तौर पर बिटकॉइन इस्तेमाल करने से TerraUSD की मुश्किल बढ़ी है
  • बिटकॉइन में गिरावट से TerraUSD में भी बिकवाली हो रही है

क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है

मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से चौथे सबसे बड़े स्टेबलकॉइन TerraUSD की वैल्यू मंगलवार को लगभग एक-तिहाई घट गई। इससे क्रिप्टो इनवेस्टर्स में डर का माहौल है। सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन के 10 महीनों में पहली बार 30,000 डॉलर से नीचे जाने का भी यह एक कारण रहा। 

स्टेबलकॉइन्स ऐसी क्रिप्टोकरेंसीज होते हैं जो अपने मार्केट प्राइस को गोल्ड या सामान्य करेंसीज जैसे किसी रिजर्व एसेट से जोड़ने की कोशिश करते हैं। ये ऐसी डिजिटल ट्रांजैक्शंस के लिए अधिक इस्तेमाल होते हैं जिनमें वर्चुअल एसेट्स को वास्तविक एसेट्स में कन्वर्ट करना शामिल होता है। USD Coin, Tether और Binance USD कुछ लोकप्रिय स्टेबलकॉइन्स हैं, जो अमेरिकी डॉलर से जुड़े हैं। क्रिप्टो का तेजी से बढ़ता वर्जन स्टेबलकॉइन एक्सचेंज के प्रमुख माध्यम के तौर पर उभरा है। इसका इस्तेमाल अक्सर ट्रेडर्स की ओर से फंड भेजने के लिए किया जाता है। प्रमुख स्टेबलकॉइन्स को बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के लिए एक्सचेंज करना आसान है। एल्गोरिद्मिक स्टेबलकॉइन कहे जाने वाले TerraUSD ने मंगलवार को डॉलर के साथ अपने 1:1 के जुड़ाव को तोड़ दिया। प्राइस साइट Coingecko के अनुसार, यह 0.67 डॉलर तक गिर गया। 
Advertisement

अन्य स्टेबलकॉइन्स का सामान्य एसेट्स में रिजर्व होता है लेकिन TerraUSD इसे एक एल्गोरिद्म के जरिए बरकरार रखता है, जो एक अन्य बैलेंसिंग टोकन Luna के इस्तेमाल से सप्लाई और डिमांड को नियंत्रित रखती है। Luna Foundation Guard ने सोमवार को एक ट्वीट में कहा था कि वह TerraUSD के डॉलर के साथ जुड़ाव को ओवर-द-काउंटर ट्रेडिंग फर्मों को 1.5 अरब डॉलर के लोन के जरिए बरकरार रखेगी। इस लोन में से आधा बिटकॉइन और आधा TerraUSD में होगा। डिजिटल एसेट्स के बिजनेस से जुड़े Amber Group के सेल्स डायरेक्टर Justin Anethan ने बताया कि रिजर्व के तौर पर बिटकॉइन का इस्तेमाल करने से TerraUSD के लिए मुश्किल बढ़ी है। दोनों टोकन में बिकवाली के कारण गिरावट आ रही है।

बिटकॉइन का प्राइस मंगलवार को 10 महीनों में पहली बार 30,000 डॉलर से नीचे चला गया। इसके साथ ही टेक्नोलॉजी कंपनियों के शेयर्स में भी गिरावट आई है। बिटकॉइन में गिरावट से TerraUSD में भी बिकवाली हो रही है। QCP Capital ने कहा कि बिटकॉइन एक महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल पर है। इसमें गिरावट और अन्य कारणों से TerraUSD के लिए रिस्क बढ़ सकता है। 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Selling, Terra, Market, Demand, Technology, Supply, Reserve

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.