Squid Game क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल, 24 घंटों में 300% की बढ़ोत्तरी के बाद 99% डाउन

दक्षिण कोरिया की सर्वाइवल ड्रामा टेलीविजन सीरीज Squid Game ने बहुत ही कम समय में पॉपुलेरिटी हासिल की है। गेमर्स द्वारा प्रोग्राम का एक ऑनलाइन वर्जन तैयार किया गया है जिसे खेलने के लिए आपको Squid क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करना होगा।

Squid Game क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल, 24 घंटों में 300% की बढ़ोत्तरी के बाद 99% डाउन

मार्केट एनालिसिस एजेंसियों ने स्क्विड क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ चेतावनी जारी की है।

ख़ास बातें
  • यह ऑनलाइन गेम Netflix शो में दिखाए गए छह राउंड के गेम की नकल है।
  • ऊंचे दांव को देखते हुए यह शो वायरल सेंसेशन बन गया है।
  • गेम में लोग खेलने और अधिक टोकन कमाने के लिए टोकन खरीदते हैं।
विज्ञापन
Squid Game ने बहुत ही कम समय में पॉपुलेरिटी हासिल की है और इसे पसंद करने वालों की संख्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दक्षिण कोरिया की सर्वाइवल ड्रामा टेलीविजन सीरीज को आप पसंद करने वालों में से एक हैं और इसके लिए अपना सपोर्ट जताना चाहते हैं, तो अब आप क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करके ऐसा कर सकते हैं। गेमर्स द्वारा प्रोग्राम का एक ऑनलाइन वर्जन तैयार किया गया है। और, इसे खेलने के लिए, आपको Squid क्रिप्टोकरेंसी का उपयोग करना होगा। वैसे लोग इसका तहे दिल से सपोर्ट कर रहे हैं। क्रिप्टो पिछले 24 घंटों में आसमान छू गया है और यह लगभग 300 प्रतिशत बढ़ गया है। एक समय इसका मार्केट कैप 17.4 करोड़ डॉलर पर पहुंच गया था। इस क्रिप्टो करेंसी का सेल 20 अक्टूबर को शुरू हुआ था और यह 1 सेकंड में ही पूरी तरह से बिक गया। लेकिन उसके बाद SQUID टोकन अचानक 99 फीसदी का गोता लगाता दिखा और दूसरे सेकंड के अंदर अपनी करीब सारी बढ़त गंवाते हुए 2861 डॉलर से फिसलकर 1 डॉलर पर पहुंच गया।

CoinMarketCap पर एक समय क्रिप्टो 13.04 डॉलर (Rs. 977) पर ट्रेड कर रहा था। लेकिन खबर लिखे जाने तक यह 99.9 पर्सेंट का गोता लगाकर $0.002831 पर ट्रेड कर रहा था। शुक्रवार तक, नई क्रिप्टोकरेंसी 4 डॉलर (300 रुपये) के मूल्य पर पहुंच गई थी। मगर मार्केट एनालिसिस एजेंसी ने एक चेतावनी भी जारी की है, जिसमें कहा गया है कि उसे "कई रिपोर्टें" मिली हैं कि यूजर्स इस टोकन को पॉपुलर डीसेंट्रेलाइज्ड एक्सचेंज, Pancakeswap पर बेचने में सक्षम नहीं हैं। "कृपया अपना उचित परिश्रम करें और व्यापार करते समय सावधानी बरतें!" क्रिप्टो ने 20 अक्टूबर को प्री-सेल शुरू किया।

यह डायस्टोपियन सीरीज पैसे के लिए मजबूर लोगों के एक ग्रुप द्वारा घातक बच्चों के खेल खेलने की कहानी बताती है। यह एक सर्वाइवल गेम है जिसमें 45.6 बिलियन का प्राइज़ दांव पर लगा है। ऊंचे दांव को देखते हुए यह शो वायरल सेंसेशन बन गया है। ऑनलाइन गेम Netflix शो में दिखाए गए छह राउंड के गेम की नकल है। लेकिन, कंपनी ने कहा, "हम स्पष्ट रूप से जानलेवा रिजल्ट्स नहीं देते हैं!" खेल में, लोग खेलने और अधिक टोकन कमाने के लिए टोकन खरीदते हैं। फिर इन टोकनों को अन्य क्रिप्टोकरेंसी या फिएट मनी के लिए एक्सचेंज किया जा सकता है।

Squid व्हाइट पेपर का कहना है कि जितने अधिक लोग शामिल होंगे, रिवॉर्ड पूल उतना ही बड़ा होगा। विजेता को दिए गए शेष 90 प्रतिशत के साथ डेवलपर्स एंट्री फीस का 10 प्रतिशत लेंगे। सर्वाइवल शो आमतौर पर दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं मगर इस सीरीज में एक बड़ी ईनाम राशि रखी गई है। इस वजह से इसने लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींचा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  4. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  8. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  4. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  8. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  10. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »