Terraform Labs की जांच में दक्षिण कोरिया ने कई लोगों पर लगाया ट्रैवल बैन

TerraUSD और Luna के प्राइसेज पिछले महीने बहुत अधिक घट गए थे। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था और बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज में काफी बिकवाली हुई थी

Terraform Labs की जांच में दक्षिण कोरिया ने कई लोगों पर लगाया ट्रैवल बैन

इनमें फर्म के स्टाफ के साथ ही डिवेलपर्स भी हो सकते हैं

ख़ास बातें
  • Terraform के पूर्व डिवेलपर Daniel Hong ने इससे जुड़ा नोटिस ट्वीट किया है
  • उन पर 19 जुलाई तक दक्षिण कोरिया को छोड़ने से रोक लगाई गई है
  • Terraform के को-फाउंडर Do Kwon को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया ने Terraform Labs से जुड़े कई लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। Terraform की क्रिप्टोकरेंसी के प्राइस में बड़ी गिरावट आने की दक्षिण कोरिया में जांच की जा रही है। TerraUSD और Luna के प्राइसेज पिछले महीने बहुत अधिक घट गए थे। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था और बहुत सी क्रिप्टोकरेंसीज में काफी बिकवाली हुई थी।

 Associated Press की रिपोर्ट में सिओल के सदर्न डिस्ट्रिक्ट प्रॉसिक्यूटर के ऑफिस के हवाले से बताया गया है किइन लोगों को पूछताछ के लिए समन दिया जाएगा। इससे यह पता चल सकेगा कि फर्म ने फाइनेंशियल रेगुलेशंस का उल्लंघन किया था या नहीं। हालांकि, यह जानकारी नहीं मिली है कि ट्रैवल बैन कितने लोगों पर लगा है। इनमें फर्म के स्टाफ के साथ ही डिवेलपर्स भी हो सकते हैं। इस बारे में प्रॉसिक्यूटर्स ने अधिक जानकारी देने से मना कर दिया। उनका कहना था कि इस मामले की जांच की जा रही है। Terraform के पूर्व डिवेलपर Daniel Hong ने इससे जुड़ा एक सरकारी नोटिस ट्वीट किया है। इसमें कहा गया है कि उन पर 19 जुलाई तक दक्षिण कोरिया को छोड़ने से रोक लगाई गई है। 

ऐसा अनुमान है कि TerraUSD और Luna के प्राइसेज टूटने से दक्षिण कोरिया के लगभग 2,80,000 इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान हुआ है। इन इनवेस्टर्स की ओर से शिकायतें मिलने के बाद प्रॉसिक्यूटर्स ने पिछले महीने इस मामले की जांच शुरू की थी। जांच के तहत, Terraform Labs के को-फाउंडर Do Kwon को भी पूछताछ के लिए समन दिया जा सकता है। उनके सिंगापुर में मौजूद होने की रिपोर्ट है।

हाल ही में दक्षिण कोरिया के सत्तारूढ़ दल ने एक नई डिजिटल एसेट कमेटी बनाने की भी घोषणा की थी। क्रिप्टो इंडस्ट्री के लिए रेगुलेटर के तौर पर काम करने वाली इस कमेटी को इस सेगमेंट से जुड़ी पॉलिसी भी बनानी होगी। FSS के तहत काम करने वाली इस कमेटी के जरिए क्रिप्टो इंडस्ट्री की निगरानी कड़ी की जाएगी। दक्षिण कोरिया में क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस से मिलने वाले प्रॉफिट पर 20 प्रतिशत का टैक्स लगाने की भी तैयारी की जा रही है। इस वर्ष 2.5 करोड़ won से अधिक कमाने वाले इस टैक्स के दायरे में आएंगे। बहुत से अन्य देशों में भी क्रिप्टो सेगमेंट के लिए कानून बनाने की तैयारी की जा रही है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Investigation, Ban, Investors, Travel, Luna, Regulator
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »