सॉफ्टवेयर फर्म MicroStrategy ने खरीदे 61 करोड़ डॉलर से ज्यादा के बिटकॉइन

MicroStrategy और उसकी सब्सिडियरीज ने 30 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच लगभग 42,110 डॉलर के औसत प्राइस पर लगभग 14,620 बिटकॉइन खरीदे हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2023 19:55 IST
ख़ास बातें
  • इस फर्म ने लगभग 42,110 डॉलर के औसत प्राइस पर लगभग 14,620 बिटकॉइन लिए हैं
  • इस वर्ष माइक्रोस्ट्रैटेजी का शेयर 350 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है
  • बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था

क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग आधी है

क्रिप्टो मार्केट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की हिस्सेदारी बढ़ रही है। सॉफ्टवेयर फर्म MicroStrategy ने बताया है कि उसने लगभग 61.57 करोड़ डॉलर के बिटकॉइन खरीदे हैं। अमेरिका में सिक्योरिटीज मार्केट रेगुलेटर की ओर से स्पॉट बिटकॉइन के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) को स्वीकृति मिलने की संभावना से इसमें खरीदारी में तेजी आई है। इससे बिटकॉइन में अन्य एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट हो सकेगा। 

MicroStrategy और उसकी सब्सिडियरीज ने 30 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच लगभग 42,110 डॉलर के औसत प्राइस पर लगभग 14,620 बिटकॉइन खरीदे हैं। इस अमेरिकी कंपनी के एक रेगुलेटरी फाइलिंग में यह जानकारी देने के बाद इसके शेयर में लगभग 8 प्रतिशत की तेजी आई है। बिटकॉइन का प्राइस इस वर्ष लगभग 160 प्रतिशत बढ़ा है। माइक्रोस्ट्रैटेजी ने यह कदम अपने रिजर्व एसेट्स की वैल्यू को बरकरार रखने के लिए उठाया है। इससे कंपनी के शेयर के भी खरीदार बढ़े हैं। इस वर्ष माइक्रोस्ट्रैटेजी का शेयर 350 प्रतिशत से अधिक चढ़ा है। 

ब्रोकरेज फर्म TD Cowen के एनालिस्ट्स ने बताया, "यह शॉर्ट-टर्म की ट्रेडिंग स्ट्रैटेजी नहीं है। इससे बिटकॉइन की वैल्यू मजबूत होने का संकेत मिल रहा है। बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट करने पर विचार करने वालों के लिए भी यह कंपनी एक जरिया है।" स्पॉट क्रिप्टो ETF में इससे जुड़ी क्रिप्टोकरेंसी का मार्केट प्राइस को ट्रैक किया जाएगा और इनवेस्टर्स को उस क्रिप्टोकरेंसी को खरीदे बिना उसमें रकम लगाने का मौका मिलेगा। क्रिप्टो मार्केट में बिटकॉइन की हिस्सेदारी लगभग आधी है। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा था। 

पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में शामिल Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर का जुर्माना लगा था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकती है। इसके साथ ही इस सेगमेंट पर इनवेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ सकता है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.