बिटकॉइन ने पार किया 43,000 डॉलर का लेवल, Ether ने बनाया 19 महीने का हाई 

Ether में बिटकॉइन से अधिक तेजी थी। यह प्राइस लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,400 डॉलर पर था

बिटकॉइन ने पार किया 43,000 डॉलर का लेवल, Ether ने बनाया 19 महीने का हाई 

बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था

ख़ास बातें
  • Ether में बिटकॉइन से अधिक उछाल था
  • इसका प्राइस लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,400 डॉलर पर था
  • कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में गुरुवार को 1.38 प्रतिशत की तेजी थी। इसका प्राइस लगभग 43,064 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। पिछले एक दिन में इसकी वैल्यू 846 डॉलर बढ़ी है। क्रिप्टो मार्केट में इसकी हिस्सेदारी लगभग आधी है। अमेरिका में सिक्योरिटीज रेगुलेटर की ओर से बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने की संभावना से इसमें खरीदारी बढ़ी है। इससे बिटकॉइन में अन्य एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। बिटकॉइन ने दो वर्ष पहले लगभग 68,000 डॉलर का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इसके प्राइस में भारी गिरावट हुई थी। इससे इनवेस्टर्स को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। 

Ether में बिटकॉइन से अधिक उछाल था। इसका प्राइस लगभग नौ प्रतिशत बढ़कर लगभग 2,400 डॉलर पर था। यह इसका 19 महीने का हाई लेवल है। इसका प्राइस 2,500 डॉलर की ओर बढ़ रहा है। इसके अलावा Tron, Chainlink, Wrapped Bitcoin, Litecoin और Cardano के प्राइसेज भी बढ़े हैं। 

क्रिप्टो एक्सचेंज BuyUcoin के CEO, Shivam Thakral ने  Gadgets360 को बताया, "हाल ही में Ethereum के फाउंडर Vitalik Buterin ने Ethereum प्रूफ ऑफ स्टेक में बड़ा बदलाव करने का संकेत दिया था। इससे Ether को लेकर सेंटीमेंट पॉजिटिव हुआ है।" CoinSwitch के Markets Desk का कहना था, "Ether और इसके स्केलिंग सॉल्यूशंस के साथ ही ARB में भारी तेजी आई है। इसके अलावा Optimism के OP में 22 प्रतिशत से अधिक का उछाल है।" 

पिछले महीने के अंत में क्रिप्टो एक्सचेंज Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। हालांकि, क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की मांग भी उठ चुकी है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट में स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकती है। इसके साथ ही इनवेस्टर्स का भरोसा भी बढ़ सकता है। 


 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »