Shiba Inu कम्युनिटी के लिए खुशखबरी! Shibarium की लॉन्च डेट का खुलासा

Shibarium Layer-2 ब्लॉकचेन नेटवर्क सेकेंडरी प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है, जो मुख्य ब्लॉकचेन पर बनाया जाता है।

Shiba Inu कम्युनिटी के लिए खुशखबरी! Shibarium की लॉन्च डेट का खुलासा

Photo Credit: Shibaswap

ब्लॉकचेन फ्यूचरिस्ट सम्मेलन 15-16 अगस्त को आयोजित किया जाना है

ख़ास बातें
  • Shibarium को अगस्त में आयोजित होने वाले एक इवेंट में रिलीज किया जाएगा
  • शीबा इनु प्रोजेक्ट इस इवेंट के प्रमुख प्रायोजकों में शामिल है
  • इवेंट में प्रोजेक्ट कई अन्य घोषणाएं करने की योजना बना रहा है
विज्ञापन
Shiba Inu होल्डर्स और फैंस लंबे समय से Shibarium के लॉन्च का इंतजार कर रहे हैं और ऐसा प्रतीत होता है कि उनका ये इंतजार खत्म होने वाला है। प्रोजेक्ट के लीड डेवलपर, Shytoshi Kusama ने Shiba Inu के इथेरियम-बेस्ड लेयर 2 प्रोटोकॉल के लॉन्च के समय का हिंट दिया है। इस साल की शुरुआत में Shibarium चर्चा में आया है। इसमें SHIB कॉइन के डेवलपर्स इथेरियम मेननेट पर एक लेयर-2 शिबेरियम नेटवर्क जारी करेंगे, जो मदर ब्लॉकचेन के रूप में SHIB इकोसिस्टम को सपोर्ट करेगा।

शितोशी कुसामा ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट में जानकारी दी है कि Shibarium को इस साल अगस्त में टोरंटो में आयोजित होने वाले ब्लॉकचेन फ्यूचरिस्ट सम्मेलन में लॉन्च किया जा सकता है, जिसे 15-16 अगस्त के बीच आयोजित किया जाना है। शीबा इनु प्रोजेक्ट इस इवेंट के प्रमुख प्रायोजकों में शामिल है। लीड डेवलपर का कहना है कि इस इवेंट में प्रोजेक्ट कई अन्य घोषणाएं करने की योजना बना रहा है और साथ ही इसमें Shibarium से जुड़ी सभी जानकारियां शेयर की जाएंगी और वहीं इसे रिलीज किए जाने की भी उम्मीद है।

प्रोजेक्ट शिबेरियम पर कई महीनों से काम कर रहा है। कुसामा ने पुष्टि की है कि ब्लॉकचेन फ्यूचरिस्ट कॉन्फ्रेंस में प्रोटोकॉल के लाइव होते ही नए डिसेंट्रलाइज्ड एप्लिकेशन और स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट को शामिल करने में मदद करने के लिए एक मल्टी-मंथ हैकथॉन लॉन्च किया जाएगा। 

इतना ही नहीं, यह भी पुष्टि की गई है कि प्रोटोकॉल का वाइटपेपर (Worldpaper नाम दिया गया है) सभी शिब ब्रांडेड प्रोजेक्ट के साथ प्रदर्शित किया जाएगा और साथ ही Treat को भी पहली बार विस्तार से प्रकाशित किया जाएगा।

जिन्हें नहीं पता, उन्हें बता दें कि Shibarium Layer-2 ब्लॉकचेन नेटवर्क सेकेंडरी प्लेटफॉर्म के रूप में काम करता है, जो मुख्य ब्लॉकचेन पर बनाया जाता है। इन नेटवर्कों का उद्देश्य मदर चेन द्वारा पेश किए गए समान सिक्योरिटी स्टैंडर्ड को बनाए रखते हुए, अनुकूलित dApps और प्रोटोकॉल की एक विस्तृत एरे का सपोर्ट करके मुख्य ब्लॉकचेन की स्केलेबिलिटी को बढ़ाना है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी इनवेस्टमेंट के लिए नहीं है।हालांकि भारत में क्रिप्टो लीगल नहीं है, इसलिए इसमें निवेश करना सहीं है या नहीं इस बारे में आप अपने फाइनेंशियल एडवाइजर्स से जरूर बात कर लें। Gadgets 360 आपको इन कॉइन के भविष्य की गारंटी नहीं देता है। निवेश या ट्रेड से पहले हम आपको इन कॉइन के बारे में सभी जानकारियां अर्जित करने और इनकी पिछली परफॉर्मेंस को समझने की सलाह देंगे।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: shiba inu, Shibarium, SHIB
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  2. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  5. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  6. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  7. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  8. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
  9. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »