Shiba Inu में 35% का उछाल, लंबी गिरावट के बाद मंहगी हुई क्रिप्टोकरेंसी

Robinhood ने अपने ग्राहकों को अपने ग्राहकों को शीबा इनु (Shiba Inu), सोलाना (Solana), पॉलीगोन (Polygon) और कंपाउंड (Compound) से डील करने की मंजूरी दी है।

Shiba Inu में 35% का उछाल, लंबी गिरावट के बाद मंहगी हुई क्रिप्टोकरेंसी

Photo Credit: Twitter/Robinhood

Robinhood Markets Inc ने अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 4 नई डिजिटल एसेट्स को जोड़ा है।

ख़ास बातें
  • Robinhood ने अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 4 नई क्रिप्टोकरेंसी को जोड़ा है।
  • Shiba Inu की कीमत बीते 24 घंटों में 36% बढ़ी
  • फर्म ने अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट को 2 मिलियन यूजर्स के रोल आउट किया।
विज्ञापन
अमेरिकन फाइेंशियल सर्विस कंपनी Robinhood ने अपने ग्राहकों को अपने ग्राहकों को शीबा इनु (Shiba Inu), सोलाना (Solana), पॉलीगोन (Polygon) और कंपाउंड (Compound) से डील करने की मंजूरी दी है। यह बीते सप्ताह के बाद आया, जब फर्म ने अपने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट को 2 मिलियन यूजर्स के रोल आउट किया।

एक ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक, Robinhood Markets Inc ने अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर 4 नई डिजिटल एसेट्स को जोड़ा है। इनमें लोकप्रिय मेमेकोइन Shiba Inu, Solana, Polygon और Compound शामिल हैं।

इस मुद्दे पर बात करते हुए Robinhood के चीफ ब्रोकरेज ऑफिसर स्टीव क्वर्क ने बताया कि 'हम अपने ग्राहकों के लिए ज्यादा ऑप्शन शामिल करने के लिए उत्साहित हैं क्योंकि हम रॉबिनहुड को क्रिप्टो में इंवेस्ट करने के लिए सबसे अच्छी जगह बनाने के लिए काम कर रहे हैं। एक सिक्योरिटी फर्स्ट कंपनी के तौर पर हमारे पास लिस्टिंग के लिए एसेट्स का मूल्यांकन करने में मदद करने के लिए एक मजबूत सिस्टम है और हम एक सेफ और एजुकेशनल क्रिप्टो प्लेटफॉर्म प्रदान करने के लिए तैयार है।'

इस खबर के बाद सभी एसेट्स की कीमतों में इजाफा हुआ, वहीं Shiba Inu की कीमत काफी बढ़ी। बीते 24 घंटों में 36% बढ़कर दो माह के उच्च स्तर पर पहुंच गया। ऐसा पहली बार नहीं है जब Robinhood ने अपने ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर मेमेकॉइन को लिस्टेड किया है। साल 2018 में फर्म ने पहली बार Dogecoin को जोड़ा था। बीते साल टोकन को लेकर क्रेज कीमत में ग्रोथ रॉबिनहुड के लिए फायदेमंद थी। कंपनी ने खुलासा किया कि Dogecoin का उसके क्रिप्टो ट्रेडिंग रेवेन्यू का 30 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा है। अगस्त 2021 में फर्म ने खुलासा किया कि टोकन 2021 के दूसरे क्वार्टर में फर्म की क्रिप्टोकरेंसी इनकम का 62 प्रतिशत हिस्सा बनाया। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Shiba Inu, Robinhood, Cryptocurrency
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »