क्रिप्टोकरंसीज पर सख्ती करने के सेंट्रल बैंक के प्रपोजल पर विचार करेगा रूस

क्रिप्टोकरंसी रेगुलेशन को लेकर रूस में पिछले सप्ताह विवाद बढ़ गया था क्योंकि फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से दिए प्रपोजल्स का सेंट्रल बैंक की क्रिप्टोकरंसीज पर बैन लगाने की मांग के खिलाफ थे

विज्ञापन
अपडेटेड: 21 फरवरी 2022 17:54 IST
ख़ास बातें
  • इससे रूस में डिजिटल एसेट्स के लिए कानून बनाने में रुकावट दूर हो सकती है
  • बैंक ऑफ रशिया का कहना है कि क्रिप्टो से वित्तीय स्थिरता को खतरा होगा
  • फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि क्रिप्टो माइनिंग पर टैक्स लगना चाहिए

बैंक ऑफ रशिया ने क्रिप्टोकरंसी की ट्रेडिंग और माइनिंग पर बैन लगाने का प्रपोजल दिया है

रूस की फाइनेंस मिनिस्ट्री ने सोमवार को कहा कि वह क्रिप्टोकरंसीज को लेकर बैंक ऑफ रशिया के प्रपोजल्स पर विचार करेगी अगर वे उसके रवैये के खिलाफ नहीं हैं। इससे रूस में डिजिटल एसेट्स के लिए कानून बनाने में रुकावट दूर हो सकती है। क्रिप्टोकरंसी रेगुलेशन को लेकर रूस में पिछले सप्ताह विवाद बढ़ गया था। इसका कारण फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से सरकार को कानून बनाने से जुड़े दिए प्रपोजल्स का सेंट्रल बैंक की क्रिप्टोकरंसीज पर बैन लगाने की मांग के खिलाफ होना था।

बैंक ऑफ रशिया ने क्रिप्टोकरंसी की ट्रेडिंग और माइनिंग पर बैन लगाने का प्रपोजल दिया है। इसका कहना है कि डिजिटल करंसीज से वित्तीय स्थिरता को खतरा होगा। हालांकि, फाइनेंस मिनिस्ट्री का मानना है कि क्रिप्टोकरंसीज के लिए कानून बनाया जाना चाहिए, जो एक इनवेस्टमेंट के जरिए के तौर पर अनुमति देगा लेकिन पेमेंट्स के लिए नहीं। फाइनेंस मिनिस्ट्री ने कहा है कि कानून के उसके मसौदे का लक्ष्य डिजिटल करंसीज के लिए एक कानूनी मार्केट बनाना है। इसमें क्रिप्टोकरंसीज की खरीद और बिक्री के लिए कस्टमर की पहचान की जरूरत शामिल है। इससे अज्ञात तरीके से होने वाली क्रिप्टोकरंसी ट्रांजैक्शंस पर रोक लगाई जा सकेगी। 

अन्य प्रपोजल्स में विदेशी क्रिप्टोकरंसी एक्सचेंजों के लिए रूस में लाइसेंस लेना अनिवार्य करना और लोगों के लिए वित्तीय साक्षरता परीक्षा शुरू करना शामिल है। इस परीक्षा को पास करने वाले नागरिकों को प्रत्येक वर्ष डिजिटल करंसीज में 6 लाख रूबल (लगभग 58,020 रुपये) तक का इनवेस्टमेंट करने की अनुमति होगी। परीक्षा में नाकाम रहने वालों के लिए इनवेस्टमेंट की लिमिट कम रखी जाएगी। 

रूस के सेंट्रल बैंक ने क्रिप्टोकरंसी माइनिंग का भी विरोध किया है। इसमें क्रिप्टोकरंसी हासिल करने के लिए जटिल मैथमैटिकल पजल्स को पावरफुल कंप्यूयर्स पर सॉल्व किया जाता है। ये कंप्यूटर्स एक बड़े नेटवर्क से जुड़े होते हैं। बैंक ऑफ रशिया ने इससे एनर्जी की खपत बढ़ने की चेतावनी दी है। हालांकि, फाइनेंस मिनिस्ट्री का कहना है कि क्रिप्टो माइनिंग पर टैक्स लगाया जाना चाहिए। कुछ अन्य देशों में भी क्रिप्टो माइनिंग से एनर्जी की खपत बढ़ने का विरोध किया जा रहा है। चीन जैसे कुछ देशों में इस कारण से क्रिप्टो माइनिंग पर बैन भी लगाया गया है। ईरान ने हाल ही में बिटकॉइन माइनिंग पर तीन महीने की अस्थायी रोक लगाई थी क्योंकि इससे इलेक्ट्रिसिटी की अधिक खपत हो रही थी। 
Advertisement
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Bitcoin, Regulation, Ban, Transactions, Russia, Mining
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  5. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  2. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  4. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  6. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  7. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  8. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  9. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  10. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.