भारत के साथ ऑयल के ट्रेड में रूस कर रहा क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल!

पिछले वर्ष के अंत में रूस ने बताया था कि इंटरनेशनल पेमेंट्स के लिए वह Bitcoin का इस्तेमाल कर रहा है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 17 मार्च 2025 19:20 IST
ख़ास बातें
  • रूस की ऑयल कंपनियां Bitcon जैसी क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कर रही हैं
  • अमेरिका ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं
  • ईरान और वेनेजुएला भी विदेशी ट्रेड में क्रिप्टो का इस्तेमाल करते हैं

अमेरिका ने रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाए हैं

बहुत से पश्चिमी देशों ने यूक्रेन पर हमले के बाद रूस पर प्रतिबंध लगाए थे। इससे रूस के लिए अंतरराष्ट्रीय व्यापार करना मुश्किल हो गया था। भारत और चीन के साथ अपने ऑयल के ट्रेड में पश्चिमी देशों से बचने के लिए व्लादिमीर पुतिन की अगुवाई वाला यह देश क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कर रहा है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि भारत के रुपये और चीन के युआन के आसानी से रूबल में कन्वर्जन के लिए रूस की कुछ ऑयल कंपनियां Bitcon और Ether जैसी क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल कर रही हैं। इंटरनेशनल एनर्जी एजेंसी के अनुसार, पिछले वर्ष रूस का ऑयल ट्रेड लगभग 192 अरब डॉलर का था। ईरान और वेनेजुएला को भी अमेरिका के प्रतिबंधों के बावजूद अपने विदेशी ट्रेड को जारी रखने में क्रिप्टोकरेंसीज से मदद मिली है। वेनेजुएला ने क्रूड ऑयल के एक्सपोर्ट के बदले भुगतान हासिल करने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज का इस्तेमाल बढ़ाया है। बिटकॉइन की माइनिंग करने वाले देशों में भी रूस शामिल है। 
Advertisement

इस बारे में रूस के सेंट्रल बैंक ने कोई टिप्पणी करने से मना कर दिया। पिछले वर्ष रूस ने कहा था कि प्रतिबंधों की वजह से पेमेंट्स में हो रही देरी उसकी इकोनॉमी के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। हालांकि, अमेरिका की ओर से रूस को लेकर कुछ सकारात्मक संकेत मिले हैं। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने यूक्रेन पर युद्ध को रोकने का दबाव डाला है। 

पिछले वर्ष के अंत में रूस ने बताया था कि इंटरनेशनल पेमेंट्स के लिए वह Bitcoin का इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि, यूक्रेन ने कहा था कि इंटरनेशनल ट्रेड के लिए रूस के बिटकॉइन के इस्तेमाल पर रोक लगवाने का प्रयास करेगा। रूस के फाइनेंस मिनिस्टर Anton Siluanov ने बताया था कि पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचने के लिए रूस की कंपनियां क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल कर रही हैं। यूक्रेन के प्रेसिडेंट Volodymyr Zelenskyy के एडवाइजर, Vladyslav Vlasiuk ने कहा था कि उनके देश ने अपने इंटरनेशनल पार्टनर्स को रूस की इस योजना के बारे में सतर्क किया था। इससे पहले  रूस ने कानून में बदलाव कर पश्चिमी देशों की पाबंदियों से निपटने के लिए क्रिप्टोकरेंसीज के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। इसके बाद से रूस के व्यापार में भी बढ़ोतरी हुई है। 
 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  5. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.