रोमांस के चक्कर में अमेरिका के क्रिप्टो होल्डर्स को हो रहा बड़ा नुकसान

कम जानकारी रखने वाले क्रिप्टो इनवेस्टर्स को रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामले अमेरिका में बढ़ रहे हैं

विज्ञापन
राधिका पाराशर, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 17:31 IST
ख़ास बातें
  • फ्रॉड के अन्य मामलों में इन इनवेस्टर्स ने एक अरब डॉलर से अधिक गंवाए हैं
  • सोशल मीडिया पर रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामले बढ़े हैं
  • इस बारे में FBI की एक यूनिट ने ट्विटर पर चेतावनी भी दी थी

अमेरिकी लोगों के साथ इनवेस्टमेंट से जुड़े स्कैम भी हो रहे हैं

अमेरिका में बड़ी संख्या में क्रिप्टो होल्डर्स को स्कैमर्स निशाना बना रहे हैं। कम जानकारी रखने वाले क्रिप्टो इनवेस्टर्स को रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामले अमेरिका में बढ़ रहे हैं। ऐसे मामलों में नुकसान उठाने वालों में अधिकतर 20-40 वर्ष के आयु वर्ग के लोग होते हैं।

इस बारे में BanklessTimes की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में क्रिप्टो इनवेस्टर्स को पिछले वर्ष की शुरुआत से इस वर्ष मार्च तक ऐसे मामलों में लगभग 18.5 करोड़ डॉलर का नुकसान हुआ है। इसके अलावा फ्रॉड के अन्य मामलों में इन इनवेस्टर्स ने एक अरब डॉलर से अधिक गंवाए हैं। BanklessTimes के CEO Jonathan Merry ने बताया, "रोमांस के चक्कर में इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ रहा है। रोमांस की उनकी खोज जालसाजों के लिए उन्हें निशाना बनाने में मददगार होती है। यह आकर्षण ऐसा होता है कि जिससे बड़ी संख्या में लोग शिकार बन जाते हैं और उन्हें वास्तविकता का पता चलने तक बड़ा नुकसान हो जाता है।" 

पिछले वर्ष Sophos सायबर सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने लगभग 14 लाख डॉलर के एक Bitcoin वॉलेट की पहचान की थी। इन बिटकॉइन को लोकप्रिय डेटिंग ऐप्स पर लोगों के साथ जालसाजी से एकत्र किया गया था। पिछले कुछ महीनों में सोशल मीडिया पर लोगों के साथ रोमांस का आकर्षण दिखाकर स्कैम करने के मामलों में भी तेजी आई है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) की एक यूनिट ने इस बारे में ट्विटर पर चेतावनी भी दी थी। इसमें लोगों को अंजान लोगों के साथ व्यक्तिगत और संवेदनशील जानकारी को साझा नहीं करने की सलाह दी गई थी। 

इसके अलावा अमेरिकी लोगों के साथ इनवेस्टमेंट से जुड़े स्कैम भी हो रहे हैं। क्रिप्टो स्कैमर्स अब ठगी के लिए LinkedIn को भी जरिया बना रहे हैं। अमेरिका की इनवेस्टिगेशन एजेंसी FBI ने यह जानकारी दी है। क्रिप्टो स्कैमर्स प्रोफेशनल फाइनेंशियल एडवाइजर्स के तौर पर खुद को पेश कर LinkedIn यूजर्स से संपर्क कर रहे हैं। इन यूजर्स को स्कैम वाली स्कीम्स की पेशकश की जा रही है।  CNBC की एक रिपोर्ट में FBI के स्पेशल  एजेंट Sean Ragan के हवाले से बताया गया था कि कुछ यूजर्स को क्रिप्टो स्कैम्स के कारण 2 लाख डॉलर से लेकर 16 लाख डॉलर तक का नुकसान हुआ है। Ragan ने कहा था, "इस प्रकार की ठगी पर रोक लगाना जरूरी है क्योंकि इसके बहुत से शिकार हो सकते हैं। बहुत से लोगों को इससे नुकसान हो चुका है।" 
 

ये भी पढ़ेंभारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Scam, Social media, Bitcoin, Investors, America, FBI, Fraud, Information
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.