Robinhood Web3 Crypto वॉलेट के लिए वेटिंग लिस्ट पहुंची 10 लाख के पार

Robinhood के CEO Vladimir Tenev ने Twitter के जरिए घोषणा की कि कंपनी के अपकमिंग वेब 3 क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के लिए कस्टमर्स की वेटिंग लिस्ट 1 मिलियन यानि कि 10 लाख को पार कर गई है

Robinhood Web3 Crypto वॉलेट के लिए वेटिंग लिस्ट पहुंची 10 लाख के पार

नए वॉलेट में रॉबिनहुड के यूजर्स क्रिप्टो को अपने ब्रोक्रेज अकाउंट से सीधे विड्रॉ करवा सकेंगे

ख़ास बातें
  • वर्तमान वॉलेट में कई तरह की सीमाए हैं
  • वर्तमान वॉलेट एनएफटी को सपोर्ट नहीं करता है
  • Web3 वॉलेट में यील्ड फार्मिंग, स्टेकिंग और एनएफटी सपोर्ट जैसे फीचर हैं
विज्ञापन
Cryptocurrency में लोगों की दिलचस्पी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि Robinhood ट्रेडिंग ऐप के क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के लिए कस्टमर्स की वेटिंग लिस्ट 10 लाख की संख्या को पार कर गई है। इसे Web3 Cryptocurrency Wallet नाम दिया गया है जिसकी घोषणा कंपनी ने मई में की थी। वॉलेट अगले हफ्ते से अपने बीटा टेस्टिंग फेज में प्रवेश करने वाला है। कंपनी ने अप्रैल में एक घोषणा के तहत कहा था कि वेटिंग लिस्ट में शामिल होने वाले कस्टमर्स को वॉलेट की एक्सेस पहले दे दी जाएगी। 

Robinhood के CEO Vladimir Tenev ने Twitter के जरिए घोषणा की कि कंपनी के अपकमिंग वेब 3 क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट के लिए कस्टमर्स की वेटिंग लिस्ट 1 मिलियन यानि कि 10 लाख को पार कर गई है। वॉलेट को ट्रेडर्स के लिए खासतौर पर बनाया गया है ताकि क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ी सभी जरूरी सर्विसेज इसके द्वारा मुहैया करवाई जा सकें। घोषणा के साथ कंपनी ने एक प्रमोशनल वीडियो भी टैग किया है जिसमें एक बंदर एक ग्रीन पोर्टल में प्रेवश करता हुआ दिखाया गया है। 

Robinhood Web3 क्रिप्टो वॉलेट के साथ कंपनी ने एक टैगलाइन भी पोस्ट में लिखी है- trade and swap crypto with no network fees. यानि कि वॉलेट के माध्यम से कस्टमर्स अब बिना नेटवर्क फीस दिए क्रिप्टो सर्विसेज इस्तेमाल कर सकेंगे। अप्रैल में कंपनी ने वॉलेट के लिए घोषणा की थी कि वेटिंग लिस्ट वाले कस्टमर्स को वॉलेट की उपलब्धता पहले दे दी जाएगी। उसके बाद से वॉलेट के लिए कस्टमर्स की वेट लिस्ट बढ़ने लगी। अब यह 10 लाख को पार कर गई है। कंपनी का कहना है कि अभी कस्टमर्स की ये वेटलिस्ट और भी ज्यादा बढ़ सकती है। 

नए फीचर के आने बाद रॉबिनहुड के यूजर्स क्रिप्टो को अपने ब्रोक्रेज अकाउंट से सीधे विड्रॉ करवा सकेंगे। कंपनी के पास वर्तमान में जो वॉलेट है इसमें कई तरह की सीमाए हैं। यह एनएफटी को सपोर्ट नहीं करता है और इसमें अभी कई ऐसी क्रिप्टोकरेंसी लिस्टेड नहीं हैं जिनको कंपनी आने वाले समय में प्लेटफॉर्म पर लिस्ट करने वाली है। इसलिए नए वॉलेट का इंतजार किया जा रहा है। Web3 wallet में यील्ड फार्मिंग, स्टेकिंग और एनएफटी सपोर्ट जैसे फीचर हैं। इसे खासतौर पर एडवांस्ड कस्टमर्स के लिए डिजाइन किया गया है। वॉलेट का रोलआउट साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  3. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  6. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  8. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  9. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  10. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »