Polygon की इस वर्ष कार्बन न्यूट्रल बनने के लिए 2 करोड़ डॉलर खर्च करने की तैयारी

Polygon पर क्रिएट किए जाने वाले NFT, DeFi ट्रेड और अन्य एक्टिविटीज को एनवायरमेंट पर प्रभाव के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा

Polygon की इस वर्ष कार्बन न्यूट्रल बनने के लिए 2 करोड़ डॉलर खर्च करने की तैयारी

Polygon ने एमिशन से जुड़ा एक एनालिसिस भी पब्लिश किया है

ख़ास बातें
  • इसका लक्ष्य ब्रिजिंग एक्टिविटीज से एमिशन को कम करना है
  • नेटवर्क पर प्रत्येक एक्टिविटी के एमिशन को मापा जाएगा
  • इकोसिस्टम के पार्टनर्स को भी एमिशन कम करने में मदद दी जाएगी
विज्ञापन
Ethereum से जुड़े डीसेंट्रलाइज्ड प्लेटफॉर्म Polygon ने इस वर्ष कार्बन न्यूट्रल बनने की तैयारी की है। इसके लिए फर्म 2 करोड़ डॉलर डॉलर खर्च करेगी और लोगों को कार्बन नेगेटिव होने के लिए अतिरिक्त क्रेडिट खरीदने की अनुमति भी दी जाएगी। Polygon पर क्रिएट किए जाने वाले प्रत्येक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT), डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) ट्रेड और अन्य एक्टिविटीज को एनवायरमेंट पर प्रभाव के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा। 

इसके साथ ही फर्म इकोसिस्टम के पार्टनर्स को कार्बन एमिशन घटाने के लिए रिसोर्सेज की भी पेशकश करेगी। क्लाइमेट चेंज से निपटने के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठनों (NGO) को भी मदद दी जाएगी। Polygon नेटवर्क कार्बन एमिशन कम करने से जुड़ी टेक्नोलॉजी उपलब्ध कराने वाले डिवेलपर्स के ग्रुप KlimaDAO के साथ काम कर रहा है। इसने कार्बन एमिशन को मापने का टूल उपलब्ध कराने वाली Offsetra की सर्विस भी ली है। इसका लक्ष्य स्टेकिंग नोड हार्डवेयर या ब्रिजिंग एक्टिविटीज से होने वाले एमिशन पर नियंत्रण करने के साथ ही Ethereum Mainnet से कनेक्ट होने पर एनर्जी की खपत को कम करना है। 

Polygon ने एमिशन से जुड़ा एक एनालिसिस भी पब्लिश किया है। इससे पता चलता है कि Polygon के कार्बन एमिशन में से लगभग 99 प्रतिशत का कारण Ethereum Mainnet पर ट्रांजैक्शंस से जुड़ी चेकपॉइंटिंग और ब्रिजिंग एक्टिविटीज हैं।  Polygon ने यूजर्स की डिटेल्स प्राइवेट रखने वाली एक सर्विस पर भी काम शुरू किया है। Polygon ID कही जाने वाली इस सर्विस से यूजर्स की ऑन-चेन प्राइवेसी को बरकरार रखने के साथ उनकी इनफॉर्मेशन को वेरिफाई करने में मदद मिलेगी। इस सर्विस के इस्तेमाल से ब्लॉकचेन पर चलने वाले ऐप्लिकेशंस यूजर डेटा को ऑथेंटिकेट कर सकेंगे। Polygon की डिवेलपमेंट टीम ने बताया कि इस सर्विस को डीसेंट्रलाइज्ड आइडेंटिटी प्रोटोकॉल iden3 के साथ बनाया जाएगा। 

ZK बेस्ड प्रोटोकॉल में ब्लॉकचेन नेटवर्क्स को डेटा का खुलासा किए बिना ट्रांजैक्शंस को वैलिडेट करने की अनुमति मिलती है। इसमें केवल ट्रांजैक्शन से जुड़ी एंटिटीज ट्रांजैक्शन के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर सकती हैं। इससे Ethereum नेटवर्क पर यूजर्स आसानी से ट्रांजैक्शन कर सकते हैं और इसके साथ ही उनकी व्यक्तिगत जानकारी भी सुरक्षित रहती है। Polygon ने कहा कि ZK क्रिप्टोग्राफी से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर उसकी एक अरब डॉलर से अधिक खर्च करने की योजना है। Polygon ID में ZK प्रूफ्स का इस्तेमाल नो युअर कस्टमर (KYC) वेरिफिकेशन के लिए यूजर की आइडेंटिटी को साबित करने के लिए होगा। यूजर्स को इसके लिए दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Environment, Crypto, Polygon, Ethereum, Fund, Blockchain, Service

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹44500 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लिप स्मार्टफोन, Amazon दिवाली सेल में सिर्फ आज मौका
  2. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  4. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  5. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  6. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  7. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  8. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  10. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »