क्या पाकिस्तान में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी? सरकार ने क्रिप्टो के भविष्य को लेकर गठन की कमिटियां

गठित पैनल क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के हर एक पहलू के आधार पर अपने सुझाव पेश करेंगे, जिसमें इसकी कानूनी स्थिति और उस पर प्रतिबंध शामिल है। सुझाव वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली समिति को भेजे जाएंगे।

क्या पाकिस्तान में बैन होगी क्रिप्टोकरेंसी? सरकार ने क्रिप्टो के भविष्य को लेकर गठन की कमिटियां

गठित पैनल क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के हर एक पहलू के आधार पर अपने सुझाव पेश करेंगे

ख़ास बातें
  • पैनल क्रिप्टो इंडस्ट्री के हर एक पहलू के आधार पर अपने सुझाव पेश करेंगे
  • पहले पैनल की नींव पाकिस्तान के कानूनी सचिव की अध्यक्षता में रखी गई है
  • अन्य सदस्यों में स्टेट बैंक और फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी शामिल
विज्ञापन
पाकिस्तान सरकार ने देश में क्रिप्टोकरेंसी के भविष्य पर विचार-विमर्श करने के लिए तीन सब-कमिटियों का गठन किया है। ये कमिटी क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के सभी पहलुओं का आकलन करेंगी और पाकिस्तान के क्रिप्टो कानून के लिए बेहतर सुझाव पेश करेंगी। सब-कमिटियों का गठन वित्त सचिव हमीद याकूब शेख की अध्यक्षता में एक बैठक के दौरान किया गया था ताकि यह तय किया जा सके कि विशाल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट को वैध या प्रतिबंधित किया जाना चाहिए या नहीं। एक स्थानीय समाचार पत्र के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार क्रिप्टो लेनदेन पर पूरी तरह से बैन या उसपर सख्त कंट्रोल करने का रुख करने पर विचार कर रही है।

The Express Trubune की एक रिपोर्ट के अनुसार, गठित पैनल क्रिप्टोकरेंसी इंडस्ट्री के हर एक पहलू के आधार पर अपने सुझाव पेश करेंगे, जिसमें इसकी कानूनी स्थिति और उस पर प्रतिबंध शामिल है। सुझाव वित्त सचिव की अध्यक्षता वाली समिति को भेजे जाएंगे।

पहले पैनल की नींव पाकिस्तान के कानूनी सचिव की अध्यक्षता में रखी गई थी। अन्य सदस्यों में स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (SBP), फेडरल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (FIA) और पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (PTA) मौजूद रहेंगे।

समिति इस बात पर विचार करेगी कि क्या मौजूदा नियमों के तहत क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाया जा सकता है। यह सुरक्षा और तकनीकी प्रगति के बीच नाजुक संतुलन को बनाए रखते हुए क्रिप्टो पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक तरीके का भी सुझाव देगा।

अन्य दोनों उप-समितियों की अध्यक्षता एसबीपी की डिप्टी गवर्नर साइमा कमल करेंगी। कमीटियों में मिनिस्ट्री ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज कमीशन ऑफ पाकिस्तान, पीटीए और अन्य के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

रिपोर्ट क्रिप्टोकरेंसी पर तत्काल प्रतिबंध लगाने और भविष्य में इसके परिणामों पर उनके विचार भी बताएगी। वे इस बात पर भी विचार करेंगे कि देश में क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाने से क्या पाकिस्तान अन्य देशों के पीछे रह जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pakistan, Cryptocurrency, Cryptocurrency Ban in Pakistan

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  2. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  3. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  4. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  5. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  6. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  7. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  8. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  10. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »