B by Lenskart से कर पाएंगे वीडियो फोटो कैप्चर, जल्द आ रहे देसी स्मार्ट ग्लासेज

आईवियर कंपनी लेंसकार्ट ने भारत में स्मार्ट ग्लासेज B by Lenskart की घोषणा की है।

B by Lenskart से कर पाएंगे वीडियो फोटो कैप्चर, जल्द आ रहे देसी स्मार्ट ग्लासेज

Photo Credit: Lenskart

B by Lenskart में 12 मेगापिक्सल का कैमरा है।

ख़ास बातें
  • B by Lenskart को मुख्य तौर पर ग्लासेज के तौर पर डिजाइन किया है।
  • B by Lenskart में 12 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा दिया गया है।
  • B by Lenskart की बैटरी 48 घंटे तक चल सकती है।
विज्ञापन

आईवियर कंपनी Lenskart लेंसकार्ट ने भारत में स्मार्ट ग्लासेज B by Lenskart की घोषणा की है। B by Lenskart यूजर्स को फोटो और वीडियो कैप्चर करने, म्यूजिक सुनने, कॉल करने और एक AI एसिस्टेंट से बातचीत करने की सुविधा देता है। सबसे खास बात यह है कि इसका वजन सिर्फ 40 ग्राम है, जिसके जरिए यूजर्स आराम और स्टाइल के साथ दिन भर हैंड्स-फ्री अनुभव पा सकते हैं। यहां हम आपको B by Lenskart के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

B by Lenskart Price

लॉन्च के समय B by Lenskart की कीमत 27,000 रुपये होगी। वहीं अर्ली-एक्सेस प्रोग्राम में शामिल होने वाले चुनिंदा ग्राहकों के लिए 22 हजार रुपये की स्पेशल अर्ली-बर्ड कीमत होगी। लेंसकार्ट ने B by Lenskart के लिए अर्ली एक्सेस वेटलिस्ट 31 मार्च, 2026 को खोली थी और 12 मई, 2026 तक इसके लिए 35 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन मिल चुके हैं। 

B by Lenskart Features



B by Lenskart को मुख्य तौर पर ग्लासेज के तौर पर डिजाइन किया गया है। स्मार्ट ग्लासेस में 12 मेगापिक्सल का सोनी का कैमरा दिया गया है जो कि एचडी वीडियो और 4के फोटो कैप्चर कर सकता है। यूजर्स डायरेक्शनल स्पीकर और तीन माइक्रोफोन वाले ऐरे के जरिए भी कॉल कर सकते हैं और म्यूजिक सुन सकते हैं। इसमें कई साउंड मोड जैसे कि डिस्क्रीट, नॉर्मल और बूस्टेड शामिल हैं। अपने 40 ग्राम वजन के साथ B by Lenskart वर्तमान में उपलब्ध अन्य स्मार्ट ग्लासेस के मुकाबले में काफी हल्का है। इसकी टेम्पल-टिप चार्जिंग केबल ग्लासेज को पहने हुए भी चार्ज करने की सुविधा देता है। 

B by Lenskart में जेमिनी एआई को शामिल किया गया है। इन स्मार्ट ग्लासेज को डेली का साथी बनने के लिए डिजाइन किया गया है। यह 40 से ज्यादा भाषाओं को समझ सकता है और उनमें बातचीत कर सकता है, जिनमें हिंग्लिश और भारतीय भाषाएं शामिल हैं। यह वियर करने वाले की पॉजिशन के आधार पर कंटेक्सुअल रिस्पॉन्स और रियल टाइम एसिस्टेंट प्रदान कर सकता है। यह प्रोडक्ट भारत में स्मार्ट आईवियर में बदलाव लाने के लिए लेंसकार्ट के विजन को दर्शाता है।

ये आईवियर जापानी अल्ट्रा-थिन ब्लू लाइट लेंस और एक स्लीक चार्जिंग केस के साथ आता है जिससे चलते-फिरते 48 घंटे तक की चार्जिंग कैपेसिटी मिलती है। B by Lenskart का डेडिकेटेड ऐप मीडिया स्टोर करने, सेटिंग्स मैनेज करने, बडी के साथ इंटरैक्ट करने और डिवाइस को सिंक करने के लिए काम करता है। जब कैमरा वीडियो रिकॉर्डिंग या फोटो क्लिक कर रहा होता है तो एक एलईडी इंडिकेटर लाइट अपने आप ऑन हो जाती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  2. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  6. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  7. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  9. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »