इनमें 30mm के ड्राइवर लगे हैं और 32 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं।
Photo Credit: Sony
Sony 1000X The Collexion हेडफोन्स कंपनी के प्रीमियम हेडफोन्स हैं जो बेहद खास डिजाइन और फीचर्स से लैस किए गए हैं।
Sony ने अपने नए वायरलैस हेडफोन्स 1000X The Collexion को मार्केट में लॉन्च किया है। ये हेडफोन्स कंपनी का कोई आम रिलीज हुआ प्रोडक्ट नहीं है, बल्कि ये खास हेडफोन्स हैं जो 1000X सीरीज के 10 साल पूरे होने पर लॉन्च किए हैं। इसलिए कंपनी ने इनमें बहुत ही खास डिजाइन और फीचर्स का इस्तेमाल किया है। बेहद प्रीमियम कैटिगरी में ये स्टैंड करते हैं और उसी तरह की फीचर्स पेश करते हैं। इनमें 30mm के ड्राइवर लगे हैं और 24 घंटे तक की बैटरी लाइफ के साथ आते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और फीचर्स के बारे में।
Sony 1000X The Collexion की कीमत अमेरिका में 649.99 डॉलर (लगभग 63,000 रुपये) और कनाडा में CAD 849.99 (लगभग 59,800 रुपये) है। हेडफोन्स कंपनी के अधिकारिक स्टोर, Best Buy और Amazon पर उपलब्ध होगा। हेडफ़ोन प्लेटिनम और ब्लैक कलर्स में पेश किए गए हैं।
Sony 1000X The Collexion हेडफोन्स कंपनी के प्रीमियम हेडफोन्स हैं जो बेहद खास डिजाइन और फीचर्स से लैस किए गए हैं। इनमें 30mm के डाइनेमिक ड्राइवर मिलते हैं। डिजाइन सॉफ्ट फिनिश में रखा गया है। बैक साइड क्लॉज्ड है। कंपनी के अनुसार ये पहले हेडफोन्स हैं जो DSEE Ultimate फीचर से लैस होकर आते हैं। ये 360 Reality Audio Upmix फीचर से लैस हैं। इनमें तीन खास मोड Music, Cinema, और Game के नाम से आते हैं। तीनों ही मोड में Listening Mode बटन के माध्यम से स्विच किया जा सकता है। एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन फीचर इनमें दिया गया है। जिसके लिए ये 12 माइक्रोफोन और एडेप्टिव एनसी ऑप्टिमाइजर को इस्तेमाल करते हैं।
Sony के नए 1000X The Collexion में 4Hz से 40,000Hz तक फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स दिया गया है। ब्लूटूथ में फ्रिक्वेंसी रेस्पॉन्स 20Hz से 20,000Hz तक मिलता है। हेडफोन्स में Bluetooth 6.0 और मल्टीपॉइंट कनेक्टिविटी फीचर है। इसके साथ ही इनमें SBC, AAC, LDAC, और LC3 ऑडियो कोडेक का सपोर्ट दिया गया है। ये 10 मीटर तक की वायरलैस रेंज में काम करते हैं। ये एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन के साथ 24 घंटे तक की बैटरी दे सकते हैं। वहीं, बिना ANC 32 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। इनका वजन 320g के लगभग है। कंपनी ने इनके साथ 1.2 मीटर लंबी ऑडियो केबल भी दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999