Crypto इनवेस्टर्स को सर्विसेज देने के लिए Nexo और Fidelity Digital Assets की पार्टनरशिप

इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को सुरक्षित तरीके से सर्विसेज देने के लिए सिस्टम को और मजबूत भी बनाया जाएगा। Nexo का दावा है कि उसका मौजूदा सिक्योरिटी सिस्टम भी बहुत मजबूत है

Crypto इनवेस्टर्स को सर्विसेज देने के लिए Nexo और Fidelity Digital Assets की पार्टनरशिप

डील में Bitcoin से जुड़े लोन जैसे नए प्रोडक्ट्स डिवेलप करना भी शामिल है

ख़ास बातें
  • Nexo का दावा है कि उसका मौजूदा सिक्योरिटी सिस्टम भी बहुत मजबूत है
  • Nexo सर्विसेज के लिए FDA के की सिक्योरिटी सर्विसेज का इस्तेमाल करेगी
  • बड़े इनवेस्टर्स इस सेगमेंट में इनवेस्ट करने से बचते रहे हैं
विज्ञापन
अमेरिका की क्रिप्टो लेंडिंग और सेविंग्स फर्म Nexo ने इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को क्रिप्टोकरंसी सर्विसेज देने के लिए Fidelity Digital Assets (FDA) के साथ पार्टनरशिप की है। इसके तहत Nexo इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स तक सर्विसेज पहुंचाने के लिए FDA के एसेट मैनेजमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करेगी। डील में Bitcoin से जुड़े लोन जैसे नए प्रोडक्ट्स डिवेलप करना भी शामिल है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स को सुरक्षित तरीके से सर्विसेज देने के लिए सिस्टम को और मजबूत भी बनाया जाएगा। Nexo का दावा है कि उसका मौजूदा सिक्योरिटी सिस्टम भी बहुत मजबूत है।

FDA, यूरोप के हेड, क्रिस्टोफर टायरर ने कहा, "इंस्टीट्यूनल इनवेस्टर्स की डिजिटल एसेट्स में दिलचस्पी बढ़ रही है। हम इन इनवेस्टर्स को उनकी जरूरतों के अनुसार सॉल्यूशन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।" बड़े इनवेस्टर्स की ओर से क्रिप्टो सेगमेंट में इनवेस्टमेंट भी बढ़ रहा है। बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) की एक रिपोर्ट में भी यह माना गया है कि क्रिप्टो सेगमेंट का साइज लगातार बढ़ रहा है और इस सेगमेंट को अनदेखा नहीं किया जा सकता। 

BofA ने रिपोर्ट में कहा है कि हाल के वर्षों में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने डीसेंट्रलाइज्ड फाइनेंस (DeFi) इकोसिस्टम में लगभग 17 अरब डॉलर लगाए हैं। DeFi सिस्टम्स का उद्देश्य बैंकों और रेगुलेटर्स के नियंत्रण वाली फाइनेंशियल  सर्विसेज के लिए एक ऑटोनॉमस और डीसेंट्रलाइज्ड ऑप्शन उपलब्ध कराना है। 

क्रिप्टो से जुड़ी फर्मों पर हैकिंग अटैक की कई रिपोर्ट आने के कारण बड़े इनवेस्टर्स इस सेगमेंट में इनवेस्ट करने से बचते रहे हैं। Nexo के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर, Kalin Metodiev ने कहा, "हमारे क्लाइंट्स अब Fidelity Digital Assets के कस्टडी और सिक्योरिटी सॉल्यूशंस के साथ हमारे क्रेडिट और ट्रेडिंग प्रोडक्ट्स का पूरा इस्तेमाल कर सकेंगे।" हाल ही में Nexo ने अपने प्लेटफॉर्म से जुड़े टोकन के लिए 10 करोड़ डॉलर के बायबैक प्रोग्राम की भी शुरुआत की थी।

हाल ही में अमेरिका के फेडरल ब्यूरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) ने क्रिप्टो स्‍कैम्‍स के खिलाफ चेतावनी जारी की थी। क्रिप्टोकरंसीज डीसेंट्रलाइज्ड होती हैं और इस कारण से लॉक होने पर रकम को फ‍िर से हासिल करना मुश्किल है। स्कैमर्स को उनका क्रिप्टो भुगतान तुरंत मिल जाता है, जिसके बाद वे इसे अपने अन्य खातों में जमा कर देते हैं। इसके अलावा हैक अटैक्स के कारण भी क्रिप्टो से जुड़ी कुछ फर्मों को लाखों डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है।

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bitcoin, Services, Investors, Crypto, Nexo, Fidelity Digital Asset
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  3. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  4. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  5. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  6. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  7. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  9. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  10. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »