MicroStrategy लगातार खरीद रही बिटकॉइन, पोर्टफोलियो 6 अरब डॉलर का हुआ

नए सिक्‍कों को जोड़ दिया जाए, तो MicroStrategy के पास बिटकॉइन की कुल संख्या 122,478 सिक्कों तक पहुंच गई है।

MicroStrategy लगातार खरीद रही बिटकॉइन, पोर्टफोलियो 6 अरब डॉलर का हुआ

MicroStrategy ने 29 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच $57,477 (लगभग 43.4 लाख रुपये) की औसत कीमत पर लगभग 1500 बिटकॉइन खरीदे।

ख़ास बातें
  • 29 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच कंपनी ने करीब 1500 नए बिटकॉइन जोड़े
  • 43.4 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा गया एक सिक्‍का
  • कंपनी हर महीने बिटकॉइन की खरीद कर रही है
विज्ञापन
US-बेस्‍ड सॉफ्टवेयर डि‍वेलपमेंट कंपनी माइक्रोस्ट्रैटिजी MicroStrategy ने अपने कोष में नए बिटकॉइन जोड़े हैं। MicroStrategy ने 29 नवंबर से 8 दिसंबर के बीच $57,477 (लगभग 43.4 लाख रुपये) की औसत कीमत पर लगभग 1500 बिटकॉइन खरीदे। नए सिक्‍कों को जोड़ दिया जाए, तो MicroStrategy के पास बिटकॉइन की कुल संख्या 122,478 सिक्कों तक पहुंच गई है। कंपनी ने प्रत्‍येक सिक्‍का $29,861 (लगभग 22.55 लाख रुपये) की औसत कीमत पर हासिल किया है। बिटकॉइन की मौजूदा कीमतों के हिसाब से यह रकम करीब 6 अरब डॉलर (लगभग 45305.56 करोड़ रुपये) के बराबर है।

MicroStrategy बिटकॉइन जुटाने की होड़ में रही है और सिक्‍के में गिरावट के दौरान इसे खरीद रही है। गुरुवार को CEO माइकल सैलर ने बिटकॉइन होल्डिंग को लेकर कंपनी में हुए नए डिवेलपमेंट के बारे में ट्वीट किया। इस ट्वीट में सैलर ने फॉर्म 8-K का लिंक शेयर किया, जिसे कंपनी ने यूनाइटेड स्‍टेट्स सिक्‍योरिटीज एंड एक्‍सचेंज कमिशन (SEC) में पेश किया। 
अगस्त में इस फर्म ने लगभग 177 मिलियन डॉलर (लगभग 1,336.51 करोड़ रुपये) के बिटकॉइन प्रति सिक्‍का  45,294 डॉलर (लगभग 34.2 लाख रुपये) पर खरीदे थे। तब यह क्रिप्‍टोकरेंसी लगभग $ 50,000 (लगभग 37.75 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही थी।

सितंबर में भी कंपनी ने बिटकॉइन की खरीद जारी रखी और $242.9 मिलियन (लगभग 1,827.32 करोड़ रुपये) में 5,050 और बिटकॉइन खरीदे। अक्टूबर के अंत में सैलर ने बताया कि उनकी फर्म ने $46,876 (लगभग 35.39 लाख रुपये) की औसत कीमत पर 8,957 बिटकॉइन खरीदे। कंपनी ने नवंबर में भी 7,002 बिटकॉइन की खरीद की। 

सैलर ने यह भी खुलासा किया कि वह बिटकॉइन माइनिंग काउंसिल के एक सक्रिय सदस्य हैं और दुनिया की इस सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी के लिए उनका सपोर्ट इसमें गिरावट तक ही सीमित नहीं है। उनकी कंपनी बिटकॉइन में निवेश करने वाली पहली सार्वजनिक कंपनी के रूप में भी लिस्‍टेड है। 

सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाले कॉरपोरेशंस के पास बिटकॉइन में $71 बिलियन (लगभग 5,36,115.78 करोड़ रुपये) से अधिक हैं। कॉरपोरेट प्‍लेयर्स बिटकॉइन को औसतन 31 प्रतिशत लाभ के साथ रखते हैं। रॉइट ब्लॉकचेन और हट 8 माइनिंग सबसे सफल होल्‍डर्स हैं। उन्होंने अपने आवंटन में 400 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी की है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: cryptocurency, MicroStrategy, Michael Saylor

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki Wagon R Flex Fuel: मारुति लाई देश की पहली ऐसी कार जो इथेनॉल पर भी दौड़ेगी!
  2. भारत में लॉन्च हुई Green SM इलेक्ट्रिक टैक्सी सर्विस, VinFast के EVs का होगा इस्तेमाल
  3. Philips, Braun को टक्कर देने ग्रूमिंग मार्केट में उतरा boAt, लॉन्च की Slazer सीरीज, कीमत ₹799 से शुरू
  4. Instagram Plus Launched: अब बिना Seen हुए देख सकेंगे Story, पैसे देकर मिलेंगे कई नए फीचर्स
  5. Vivo X Fold 6 में हो सकती है 6,900mAh की बैटरी, 3C पर हुई लिस्टिंग
  6. OnePlus प्रोडक्ट्स खरीदने की इच्छा? स्मार्टफोन, टैबलेट और ईयरफोन्स पर मिल रहा भारी डिस्काउंट!
  7. इस स्टार्टअप का AI आपके काम नहीं आया तो मिलेंगे 95 करोड़ रुपये!
  8. Google Chrome में छिपे हैं आपके पुराने पासवर्ड, ऐसे करें चेक
  9. 10,000mAh बैटरी वाला फोन खरीदना है? Realme के इस मोबाइल पर मिल रही है जबरदस्त डील
  10. अब प्रेग्नेंसी बताएगी आपकी घड़ी, Apple के नए AI मॉडल ने कर दिखाया कमाल!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »