Liechtenstein के बैंक ने क्लाइंट्स को दिया क्रिप्टो में डायरेक्ट इनवेस्टमेंट का ऑफर

क्रिप्टोकरेंसीज से जुड़ी सर्विसेज देने के लिए स्विट्जरलैंड के SEBA Bank के साथ टाई-अप किया गया है

Liechtenstein के बैंक ने क्लाइंट्स को दिया क्रिप्टो में डायरेक्ट इनवेस्टमेंट का ऑफर

इसके लिए स्विट्जरलैंड के SEBA Bank के साथ टाई-अप किया गया है

ख़ास बातें
  • क्रिप्टोकरेंसीज को डॉलर, यूरो और स्विस फ्रैंक के साथ खरीदा जा सकेगा
  • इसके लिए प्रोसेस सामान्य एसेट्स के जैसा होगा
  • क्लाइंट्स को टैक्स से जुड़े दस्तावेज भी उपलब्ध कराए जाएंगे
विज्ञापन
Liechtenstein के LGT Bank ने अपने क्लाइंट्स को बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में सीधे इनवेस्टमेंट की पेशकश की है। इसके लिए स्विट्जरलैंड के SEBA Bank के साथ टाई-अप किया गया है। फैमिली के स्वामित्व वाले LGT Bank ने मार्केट कैपिटलाइजेशन के लिहाज से टॉप 5 क्रिप्टोकरेंसीज - बिटकॉइन,  Ether, Ripple, बिटकॉइन कैश और लाइटकॉइन के साथ शुरुआत की है। इन क्रिप्टोकरेंसीज को अमेरिकी डॉलर, यूरो और स्विस फ्रैंक के साथ खरीदा जा सकेगा। 

हालांकि, क्रिप्टोकरेंसीज में ट्रेडिंग दिन में एक बार ही होगी। इसके लिए SEBA Bank ट्रेडिंग और कस्टडी सर्विसेज उपलब्ध कराएगा। LGT Bank के CEO Roland Matt ने कहा, "हम अपने क्लाइंट्स को उच्च सिक्योरिटी स्टैंडर्ड्स के साथ इस मार्केट के एक्सेस की पेशकश करने से खुश हैं।" LGT Bank का दावा है कि इस टाई-अप के साथ उसके क्लाइंट्स के लिए सिक्योरिटी से जुड़े रिस्क कम होंगे। इस बारे में SEBA Bank के CEO Franz Bergmüller ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "हमारे पास एक्सर्टाइज, मजबूत प्रोसेस और एक कस्टडी सॉल्यूशन है। एक लाइसेंस प्राप्त और रेगुलेटेड बैंक होने के तौर पर हमारे पास क्रिप्टोकरेंसीज और डिजिटल एसेट्स में ट्रेडिंग सर्विसेज देने की क्षमता है। हम बैंकों और उनके क्लाइंट्स को सामान्य और डिजिटल एसेट्स में सुरक्षित ट्रेडिंग करने की सुविधा देते हैं।" 

LGT Bank के मौजूदा क्लाइंट्स के लिए क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट करने का प्रोसेस सामान्य एसेट्स से जुड़े प्रोसेस के जैसा होगा। इसके अलावा क्लाइंट्स को टैक्स रिटर्न के लिए समान टैक्स दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएंगे। अगर कोई क्लाइंट क्रिप्टोकरेंसीज को बेचना चाहता है तो उसे लिक्विडिटी भी मिलेगी।

Allied Market Research की पिछले वर्ष आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि क्रिप्टो सेगमेंट 2030 तक 12.8 प्रतिशत के CAGR से बढ़ सकता है। मार्च के अंत तक क्रिप्टो इंडस्ट्री का मार्केट कैपिटलाइजेशन 2 लाख करोड़ डॉलर से अधिक का था। क्रिप्टो मार्केट रिकवरी के दौर से गुजर रहा है। इस इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि वर्चुअल एसेट्स सेगमेंट को कानूनी दायरे के तहत लाने वाले देशों की संख्या बढ़ने के साथ ही इस सेगमेंट में वोलैटिलिटी कम हो सकती है। हालांकि, क्रिप्टो सेगमेंट में इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की दिलचस्पी बढ़ी है। उदाहरण के लिए, पिछले सप्ताह Dragonfly Capital ने मजबूत संभावना वाली क्रिप्टो फर्मों और प्रोजेक्ट्स में इनवेस्टमेंट के लिए लगभग 65 करोड़ डॉलर जुटाए थे। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Crypto, Liechtenstein, Bank, Clients, Investment, Bitcoin, Services
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »