Binance, Kraken जैसी कई क्रिप्टो वेबसाइट्स को ब्लॉक करेगी IT मिनिस्ट्री

विदेशी एंटिटीज के खिलाफ यह कार्रवाई कम्प्लायंस को लेकर नियमों के उल्लंघन पर की गई है। इन एंटिटीज ने जरूरी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया था

Binance, Kraken जैसी कई क्रिप्टो वेबसाइट्स को ब्लॉक करेगी IT मिनिस्ट्री

यह कार्रवाई नियमों के उल्लंघन पर की जा रही है

ख़ास बातें
  • इन विदेशी एंटिटीज को PMLA के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है
  • FIU ने यह नोटिस जारी किया है
  • पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़ी एक्टिविटीज तेजी से बढ़ी हैं
विज्ञापन
देश की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने नौ विदेशी वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स (VDA SPs) के खिलाफ प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विदेशी एंटिटीज के खिलाफ यह कार्रवाई कम्प्लायंस को लेकर नियमों के उल्लंघन पर की गई है। 

फाइनेंस मिनिस्ट्री की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, "वर्चुअल डिजिटल एसेट्स सर्विस प्रोवाइडर्स को इस वर्ष मार्च में PMLA के एंट्री मनी लॉन्ड्रिंग और काउंटर फाइनेंसिंग ऑफ टेररिज्म फ्रेमवर्क के प्रावधानों के दायरे में लाया गया था। विदेशी एंटिटीज के खिलाफ कम्प्लायंस को लेकर की गई कार्रवाई में FIU ने नौ विदेशी VDA SP को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।" इन VDA SPs में Binance, Kucoin, Huobi, Kraken, Gate.io, Bittrex, Bitstamp, MEXC Global और Bitfinex शामिल हैं। 

इस विज्ञप्ति में बताया गया है कि FIU के डायरेक्टर ने इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्ट्री के सेक्रेटरी को पत्र लिखकर ऐसी एंटिटीज के URLs को ब्लॉक करने के लिए कहा है कि जो PMLA के प्रावधानों का पालन किए बिना देश में गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही हैं। देश में बिजनेस करने वाले और वर्चुअल डिजिटल एसेट्स और सामान्य करेंसीज के बिच एक्सचेंज, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के ट्रांसफर, वर्चुअल डिजिटल एसेट्स को सुरक्षित रखने या वर्चुअल डिजिटल एसेट्स पर कंट्रोल रखने वाले इंस्ट्रूमेंट्स के एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े VDA SPs को FIU के पास रजिस्ट्रेशन कराना होता है और PMLA के तहत अनिवार्य शर्तों का पालन करना होता है। 

FIU के पास 31 VDA SPs ने रजिस्ट्रेशन कराया है। हालांकि, देश में बड़ी संख्या में यूजर्स को सर्विसेज देने वाली कई विदेशी एंटिटीज की ओर से रजिस्ट्रेशन नहीं कराया जा रहा। इस वजह से इन एंटिटीज के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टोकरेंसीज जैसे वर्चुअल डिजिटल एसेट्स में ट्रेडिंग करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इसके साथ ही इस सेगमेंट में स्कैम के मामले भी हो रहे हैं और इससे बहुत से इनवेस्टर्स को नुकसान उठाना पड़ा है। इस सेगमेंट से जुड़ी एंटिटीज को कड़े नियमों के दायरे में लाने से स्कैम के मामलों पर लगाम लगाई जा सकती है। हाल ही में अमेरिका में एक बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज Binance पर कानून का उल्लंघन करने के कारण भारी जुर्माना लगाया गया था। क्रिप्टोकरेंसीज पर बैन लगाने की मांग भी उठती रही है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »