बिटकॉइन में नुकसान के बावजूद 42,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार

पिछले तीन दिनों में बिटकॉइन का प्राइस 688 डॉलर घटा है। इसके लिए महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस लेवल 44,500 डॉलर और सपोर्ट लेवल 42,500 डॉलर का है

बिटकॉइन में नुकसान के बावजूद 42,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार

क्रिप्टो मार्केट में ट्रेडिंग वॉल्यूम बढ़ी है

ख़ास बातें
  • बिटकॉाइन का प्राइस लगभग 42,218 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था
  • पिछले तीन दिनों में बिटकॉइन का प्राइस 688 डॉलर घटा है
  • अमेरिका में बिटकॉइन ETF को जल्द स्वीकृति मिल सकती है
विज्ञापन
मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin में बुधवार को लगभग 2.71 प्रतिशत की गिरावट थी। इसके बावजूद बिटकॉइन ने 42,000 डॉलर से अधिक का लेवल बरकरार रखा है। इसका प्राइस लगभग 42,218 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। यह लगातार तीसरे दिन 42,000 डॉलर के अधिक पर था। हालांकि, पिछले तीन दिनों में बिटकॉइन का प्राइस 688 डॉलर घटा है। इसके लिए महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस लेवल 44,500 डॉलर और सपोर्ट लेवल 42,500 डॉलर का है। 

बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज में शामिल Ether का प्राइस लगभग 0.75 प्रतिशत घटकर लगभग 2,220 डॉलर पर था। इसके लिए अगले रेजिस्टेंस लेवल 2,380 डॉलर और सपोर्ट लेवल 2,250 डॉलर का है। इसके अलावा गिरावट वाली क्रिप्टोकरेंसीज में Ripple, Cardano, Polkadot और Tron शामिल थे। पिछले एक दिन में क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन 0.27 प्रतिशत कम होकर लगभग 1.65 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

क्रिप्टो एक्सचेंज WazirX के वाइस प्रेसिडेंट, Rajagopal Menon ने Gadgets360 को बताया, "बिटकॉइन के प्राइस में गिरावट का कारण ट्रेडर्स का फंडिंग रेट्स में बढ़ोतरी के बीच अपनी पोजिशंस को लिक्विडेट करना है। इससे मार्केट में सेंटीमेंट कुछ कमजोर हुआ है। अमेरिका में बिटकॉइन ETF को लेकर सिक्योरिटीज रेगुलेटर SEC के फैसले से पहले ट्रेडिंग वॉल्यूम में बढ़ोतरी हुई है।" 

बिटकॉइन ETF को स्वीकृति मिलने पर इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में क्रिप्टो एक्सचेंजों के अलावा सामान्य मार्केट एक्सचेंजों के जरिए भी इनवेस्टमेंट किया जा सकेगा। पिछले महीने के अंत में बड़े क्रिप्टो एक्सचेंजों में से एक Binance को अमेरिका में एंटी मनी लॉन्ड्रिंग कानून के उल्लंघन का दोषी पाया गया था। इस वजह से Binance पर 4.3 अरब डॉलर (लगभग 35,827 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया गया था। इसके चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर, Changpeng Zhao ने इस्तीफा देने की घोषणा की थी। इससे क्रिप्टो मार्केट को बड़ा झटका लगा था। पिछले कुछ वर्षों में क्रिप्टो से जुड़े स्कैम के मामले बढ़े हैं। हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रूल्स बनाने पर जोर दिया था। उनका कहना था कि टेक्नोलॉजी के डिवेलपमेंट के साथ रफ्तार बरकरार रखने की जरूरत है। कुछ देशों में इस सेगमेंट के लिए रूल्स बनाए जा रहे हैं। इससे इस मार्केट पर इनवेस्टर्स का विश्वास मजबूत हो सकता है और मार्केट में मजबूती आ सकती है।  

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  3. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  4. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  5. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  6. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  8. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  10. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »