IPL 2022: Vi और Jio के इन 4 प्लान में Disney+ Hotstar के साथ मिलेंगे कई जबरदस्त बेनिफिट्स

499 रुपये के Vi प्लान में ग्राहकों को 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यह अनलिमिटेड डेटा होता है, जिसके खत्म होने के बाद भी ग्राहक 64 kbps की स्पीड के साथ अनलमिटेड ब्राउज़िंग आदि कर सकते हैं।

IPL 2022: Vi और Jio के इन 4 प्लान में Disney+ Hotstar के साथ मिलेंगे कई जबरदस्त बेनिफिट्स

2,999 रुपये का Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है

ख़ास बातें
  • Jio ने हाल ही में 555 रुपये और 2,999 रुपये के प्लान को लॉन्च किया था
  • Vi ने लॉन्च किया है 499 रुपये और 1,066 रुपये का प्रीपेड रिचार्ज प्लान
  • सभी प्लान में मिलता है Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन
विज्ञापन
IPL 2022 शुरू हो चुका है और इसी के साथ टेलीकॉम कंपनियों ने अपने मौजूदा और नए ग्राहकों के लिए लुभावने प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च करने शुरू कर दिए हैं। कुछ दिनों पहले Jio ने दो नए प्लान लॉन्च लॉन्च किए थे, जो आपको अनलिमिटे कॉलिंग, फ्री SMS और डेली हाई-स्पीड डेटा जैसे बेनिफिट्स तो देते ही हैं, लेकिन साथ ही इन पैक्स में आपको Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। बता दें कि आप IPL के लेटेस्ट टूर्नामेंट को ऑनलाइन Disney+ Hotstar में देख सकते हैं। जहां एक ओर Jio ने अपने ग्राहकों के लिए 555 रुपये और 2,999 रुपये वाले दो नए प्लान्स लॉन्च किए हैं। वहीं, दूसरी ओर Vi ने 499 रुपये और 1,066 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज पैक की घोषणा की है। आइए इन सभी पैक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Vi Rs 499 vs Jio Rs 555 prepaid recharge plan benefits

499 रुपये के Vi प्लान में ग्राहकों को 2GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है। यह अनलिमिटेड डेटा होता है, जिसके खत्म होने के बाद भी ग्राहक 64 kbps की स्पीड के साथ अनलमिटेड ब्राउज़िंग आदि कर सकते हैं। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। इस दौरान यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा भी मिलेगी और वे प्रतिदिन 100 फ्री SMS भेज सकते हैं। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसमें मिलने वाला एक साल का Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन है, जिसमें आप IPL 2022 को लाइव देख सकते हैं।

वहीं, Jio के 555 रुपये के प्रीपेड रिचार्ज प्लान में भी आपको Disney+ Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस रिचार्ज पैक में कुल 55GB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 55 दिन है। Vi की तुलना में यह पैक वैल्यू फॉर मनी साबित नहीं होता है, क्योंकि इसमें आपको वॉयस कॉलिंग और एसएमएस का फायदा नहीं मिलता है। इस प्लान में Jio ऐप्स तक फ्री एक्सेस मिलता है।
 

Vi Rs 1,066 vs Jio Rs 2,999 prepaid recharge plan benefits

Vi का 1,066 रुपये प्रीपेड प्लान में भी आपको Disney+ Hotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में भी आपको 499 रुपये के प्लान की तरह हर दिन 2GB हाई स्पीड डेटा मिलेगा। हालांकि, यह लॉन्ग वैलिडिटी प्लान है, जिसमें आपको ये सभी बेनिफिट्स 84 दिनों के लिए मिलेंगे। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रति दिन 100 फ्री SMS का फायदा भी मिलेगा।

वहीं, 2,999 रुपये का Jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान 2.5GB डेली हाई-स्पीड डेटा मिलता है। इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और रोज़ाना 100 फ्री SMS का बेनिफिट भी मिलता है। पैक की वैलिडिटी 365 दिनों की है और यह Jio ऐप्स के फ्री एक्सेस के साथ आता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , IPL 2022, vi, Jio, Prepaid recharge plans, Disney Plus Hotstar
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »