ESPN की NFL स्टार Tom Brady के NFT प्लेटफॉर्म  Autograph के साथ डील

यह डील कुछ वर्षों की होने का अनुमान है और इसकी शुरुआत Brady के NFL करियर पर बनी डॉक्युमेंटरी सीरीज से जुड़े एक कलेक्शन से हो सकती है

ESPN की NFL स्टार Tom Brady के NFT प्लेटफॉर्म  Autograph के साथ डील
ख़ास बातें
  • Autograph के कलेक्शंस का बड़ा हिस्सा व्यक्तिगत एथलीट्स से जुड़ा है
  • Brady की ओर से 50 NFT को डिजिटल तरीके से साइन किया जाएगा
  • यह ESPN की पहली NFT पार्टनरशिप है
विज्ञापन
अमेरिकी स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग नेटवर्क ESPN ने नेशनल फुटबॉल लीग (NFL) के स्टार Tom Brady के नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) प्लेटफॉर्म Autograph के साथ डील की है। यह डील कुछ वर्षों की होने का अनुमान है और इसकी शुरुआत Brady के NFL करियर पर बनी डॉक्युमेंटरी सीरीज से जुड़े एक कलेक्शन से हो सकती है। इस डॉक्युमेंटरी सीरीज की अपनी स्पोर्ट्स मीडिया कंपनी और ESPN ने मिलकर बनाया है।

"Man in the Arena: Tom Brady Collection" को Autograph के प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा और इसकी बिक्री DraftKings डिजिटल मार्केटप्लेस पर होगी। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कलेक्शन में Brady की उपलब्धियों पर बेस्ड तीन विभिन्न डिजाइन होंगे। उनके करियर के आगे बढ़ने से जुड़ा दूसरा कलेक्शन "Back in the Arena" सीरीज के 10वें एपिसोड के बाद आएगा। Brady की ओर से 50 NFT को डिजिटल तरीके से साइन किया जाएगा। यह ESPN की पहली NFT पार्टनरशिप है। Autograph के साथ Brady के जुड़ाव और स्पोर्ट्स मीडिया में ESPN की मौजूदगी से इसकी ब्राडिंग और मार्केटिंग में मदद मिलेगी। 

ESPN के वाइस प्रेसिडेंट Kevin Lopes ने कहा, "हम NFT की अपनी पहली पेशकश से उत्साहित हैं। इससे हमारे फैन्स को स्पोर्ट्स, टेक्नोलॉजी और कंटेंट का मिक्स मिलेगा।" Autograph के को-फाउंडर और CEO, Dillon Rosenblatt का कहना था, "Brady की डॉक्युमेंटरी सीरीज से जुड़ा कलेक्शन ESPN के साथ हमारे जुड़ाव की शुरुआत है। ESPN के पहले  NFT पार्टनर के तौर पर, स्पोर्ट्स और टेक्नोलॉजी में संभावनाओं की कमी नहीं है।"

Autograph के कलेक्शंस और प्रोजेक्ट्स का बड़ा हिस्सा व्यक्तिगत एथलीट्स से जुड़ा है, जो NFT के लिए एक मजबूत लेकिन सीमित संभावना उपलब्ध कराता है। ESPN के पास स्पोर्ट्स से जुड़े कंटेंट की वॉल्यूम और दर्शकों की बड़ी संख्या तक पहुंच का  Autograph को भी फायदा मिलेगा। NFT में ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से यूनीक आइटम्स के टोकन्स को ऑथेंटिकेट किया जाता है जो दोबारा प्रोड्यूस किए जा सकने वाले डिजिटल एसेट्स से जुड़े होते हैं। इनमें आर्ट, म्यूजिक, इन-गेम आइटम्स और वीडियो शामिल हो सकते हैं। इनकी ऑनलाइन ट्रेडिंग की जा सकती है लेकिन इन्हें डुप्लिकेट नहीं किया जा सकता। NFT का कारोबार बढ़ने के साथ ही इनसे जुड़े स्कैम के मामलों में भी तेजी आई है। ऐसे कुछ मामलों में NFT खरीदने वालों को भारी नुकसान हुआ है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sports, NFL, Tom Brady, Deal, Marketing, ESPN, NFT
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  6. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  7. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  8. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  9. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  10. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »