Elon Musk ने दिया Twitter ब्लू सर्विस के लिए Dogecoin से पेमेंट का प्रस्ताव!

एलन मस्क (Elon Musk) ने बताया है की ट्विटर ब्लू सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए यूजर्स Dogecoin के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। इसकी जानकारी मस्क के एक ट्वीट से मिली जब वो अर्जेंटीना के एक ट्विटर यूजर का रिप्लाई कर रहे थे।

Elon Musk ने दिया Twitter ब्लू सर्विस के लिए Dogecoin से पेमेंट का प्रस्ताव!

Photo Credit: Reuters

Twitter Blue को बीते साल जून में पेश किया गया था जो कि एक मंथली सर्विस है।

ख़ास बातें
  • Twitter Blue को बीते साल जून में पेश किया गया था जो कि एक मंथली सर्विस है
  • ट्विटर ब्लू सर्विसेज के लिए यूजर्स Dogecoin के जरिए पेमेंट कर पाएंगे।
  • मस्क ट्विटर में 9.2 प्रतिशत स्टेक के साथ कंपनी के सबसे बड़े शेयर होल्डर है
विज्ञापन
एलन मस्क (Elon Musk) ने बताया है की ट्विटर ब्लू सर्विसेज का लाभ उठाने के लिए यूजर्स Dogecoin के जरिए पेमेंट कर पाएंगे। इसकी जानकारी मस्क के एक ट्वीट से मिली जब वो अर्जेंटीना के एक ट्विटर यूजर का रिप्लाई कर रहे थे। पोस्ट में यूजर ने लिखा था कि ट्विटर ब्लू का मौजूदा सब्सक्रिप्शन 3 डॉलर यानी कि लगभग 230 रुपये का है, जो इतना महंगा है कि अर्जेंटीना में एक परिवार इतने पैसो में अपने खाने का इंतजाम कर ले। यह ट्वीट टेस्ला के सीईओ के ट्विटर में 9.2 प्रतिशत स्टेक खरीदने के बाद आया, अब वह कंपनी के सबसे बड़े शेयरहोल्डर हैं।

Twitter Blue को बीते साल जून में पेश किया गया था जो कि एक मंथली सर्विस है। यह वर्तमान में यूएस, न्यूजीलैंड, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में उपलब्ध है। इस सर्विस के तौर पर ट्विटर ग्राहकों को उनकी टाइमलाइन से ऐड्स से छुटाकारा देता है, 20 सेकंड की समय सीमा के अंदर ट्वीट एडिट करने और एक ट्वीट को पूरी तरह से अनडू करने के साथ कई अन्य प्रीमियम सर्विस प्रदान करता है।

एलन मस्क अपने 81.3 मिलियन फॉलोअर्स को ट्विटर पर अपडेट देखना चाहते हैं। इसी बीच एलन मस्क ने ट्वीट किया कि ट्विटर ब्लू द्वारा दी जाने वाली स्पेशल सर्विस के लिए पेमेंट करने वाले यूजर्स को 'पब्लिक फिगर' और 'ऑफिशियल अकाउंट' चेकमार्क से साइड-लाइन बॉट्स से अलग ऑथेंटिकेशन चेकमार्क प्राप्त करना होगा।

उसी में आगे एनल मस्क ने कहा कि ट्विटर ब्लू फीस स्थानीय करेंसी के अनुपात में होनी चाहिए और ऑप्शन के तौर पर Dogecoin का इस्तेमाल किया जा सकता है। एलन मस्क ने पहले Dogecoin को लोगों की क्रिप्टो के तौर पर देखा। एक सर्वे का हवाला देते हुए दावा किया कि यूएस में करीब 33 प्रतिशत क्रिप्टोकरेंसी मालिकों के पास Dogecoin है।

गैजेट्स 360 के क्रिप्टो प्राइस ट्रैकर के मुताबिक वर्तमान में Dogecoin की कीमत 0.15 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से लगभग 11 रुपये है जो कि छोटे निवेशकों के लिए खरीदने में आसान है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Dogecoin, Twitter

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e Vitara हुई महंगी
  2. Honor की 14,000mAh की पावरफुल बैटरी वाला स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  3. WhatsApp में बदल गया मैसेज एडिटिंग का अंदाज! अब ज्यादा आसानी से कर सकेंगे सुधार
  4. Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
  5. GTA 6 खरीदना पड़ेगा महंगा? शुरू हुई प्री-बुकिंग, सामने आया ऑफिशियल प्राइस
  6. Vivo X500 Pro में हो सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 7,500mAh की बैटरी
  7. Redmi K90 Ultra में मिलेगा Snapdragon 8 Elite चिपसेट, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. बोरिंग Resume बनाना छोड़ो! ChatGPT से चंद मिनटों में ऐसे तैयार करें प्रोफेशनल CV
  9. Airtel का जबरदस्त ऑफर, ग्राहकों को फ्री मिल रहे 3800 रुपये के बेनिफिट्स, ऐसे करें क्लैम
  10. अब WhatsApp खुद बताएगा नंबर भरोसेमंद है या नहीं, आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »