Dogecoin में आया नया सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर होगा नेटवर्क

Dogecoin के डेवलपर पैट्रिक लोडर (Patrick Lodder) ने गुरूवार को डॉजकॉइन के कोर सॉफ्टवेयर अपडेट की जानकारी दी

Dogecoin में आया नया सॉफ्टवेयर अपडेट, बेहतर होगा नेटवर्क

Dogecoin में कोर सॉफ्टवेयर का नया वर्जन 1.14.6 रिलीज किया गया है

ख़ास बातें
  • रिकमेंडेड डस्ट लिमिट को 1 DOGE से घटाकर 0.01 DOGE कर दिया गया है
  • अपडेट के बाद नेटवर्क की क्षमता और ज्यादा बेहतर हो जाएगी
  • 2021 के अंत में डॉजकॉइन कोर सॉफ्टवेयर का 1.14.5 वर्जन आया था
विज्ञापन
Dogecoin में एक नया अपडेट किया गया है। डेवलपर्स ने डॉजकॉइन कोर सॉफ्टवेयर (Dogecoin Core software) का नया वर्जन रिलीज किया गया है। डेवलपर ने घोषणा कर इसके बारे में जानकारी दी है कि डॉजकॉइन का कोर सॉफ्टवेयर अपडेट हो गया है। नए अपडेट के बाद डॉजकॉइन नेटवर्क में कई इम्प्रूवमेंट्स दिखाई देंगे। 

Dogecoin के डेवलपर पैट्रिक लोडर (Patrick Lodder) ने गुरूवार को डॉजकॉइन के कोर सॉफ्टवेयर अपडेट की जानकारी दी। Dogecoin की ओर से एक Twitter पोस्ट के अनुसार, डॉजकॉइन में कोर सॉफ्टवेयर का नया वर्जन 1.14.6 रिलीज किया गया है। इस अपडेट के बाद नेटवर्क की क्षमता और ज्यादा बेहतर हो जाएगी। इसके अलावा नए सिक्योरिटी अपडेट्स भी अब लाए जा सकेंगे। डेवलपर ने सभी यूजर्स को सॉफ्टवेयर के नए वर्जन में अपडेट करने की हिदायत दी है। 

अपग्रेड के अनुसार रिकमेंडेड डस्ट लिमिट को 1 DOGE से घटाकर 0.01 DOGE कर दिया गया है। इससे पहले 2021 के अंत में डॉजकॉइन कोर सॉफ्टवेयर का 1.14.5 वर्जन रिलीज किया गया था। इसके बाद से डॉजकॉइन ट्रांजैक्शन फीस घटा दी गई थी। नए अपग्रेड के बारे में डॉजकॉइन सपोर्टर एलन मस्क ने भी ट्विटर पर पोस्ट किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा- "अपग्रेड्स!" एलन मस्क ने इससे पहले डॉजकॉइन की स्केलिंग की सिफारिश की थी। उन्होंने इसका ब्लॉक साइज बढ़ाने और ट्रांजैक्शन फीस को कम करने के लिए कहा था ताकि डॉजकॉइन ट्रांजैक्शन रोजमर्रा के इस्तेमाल जैसे मूवी टिकट्स आदि खरीदने के लिए आसानी से किए जा सकें। 

डॉजकॉइन यूजर्स के लिए बाइनेंस की ओर से एक अच्छी खबर भी है कि उनके लिए Binance क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज ने रिवॉर्ड प्रोग्राम की घोषणा की है। Binance ने लॉक्ड स्टेक एक्टिविटीज की एक सीरीज लॉन्च की है जिसके माध्यम से यूजर्स डॉजकॉइन डिपोजिट कर 10% तक APY कमा सकते हैं। एनुअल पर्सेंटेज यील्ड (Annual percentage yield (APY)) डिपोजिट की गई क्रिप्टोकरेंसी पर निर्धारित समय में मिलने वाला रिटर्न होता है। इसके अलावा Binance ने Binance Savings में साइन अप करने वाले नए यूजर्स के लिए भी नए इनसेंटिव घोषित किए हैं। रिवॉर्ड प्रोग्राम के खत्म होने तक अगर यूजर्स एक्सचेंज के सेविंग प्रोडक्ट्स में स्विच नहीं भी करते हैं, तो भी यूजर्स Dogecoin के साथ डबल APY लाभ कमा सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Elon Musk, Twitter
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  5. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  6. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  7. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  8. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  9. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
  10. UPI ट्रांजेक्शन पर 15 अक्टूबर से नहीं लगेगी MDR फीस, NPCI ने दिवाली से आगे बढ़ाई तारीख
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »