Cryptocurrency : लगातार गिरावट के बाद संभल रही Bitcoin, Ether बना सकती है नया रिकॉर्ड

बुल्‍स के लिए खुश होने वाली बात यह है कि पिछले दो हफ्तों से मंदी देखने के बाद बिटकॉइन $60,000 (लगभग 44.99 रुपये) के करीब पहुंच गई है।

Cryptocurrency : लगातार गिरावट के बाद संभल रही Bitcoin, Ether बना सकती है नया रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन ट्रेडों में भारी बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन ईथर ने पिछले 24 घंटों में 6.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ तेजी जारी रखी है।

ख़ास बातें
  • बिटकॉइन $ 59,271 (लगभग 44.46 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है
  • ईथर ने पिछले 24 घंटों में 6.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है
  • डॉजकॉइन और शीबा इनु जैसी मीम कॉइन ने भी तेजी जारी रखी है
विज्ञापन
पिछले शुक्रवार को आई गिरावट के ख‍िलाफ बिटकॉइन मुकाबला कर रही है, जब कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की खबर से इन्‍वेस्‍टर्स के बीच उनकी क्रिप्टो होल्डिंग्स को बेचने के लिए भगदड़ जैसी स्थिति दिखी। इंडियन एक्सचेंज कॉइनस्विच कुबेर पर बिटकॉइन $ 59,271 (लगभग 44.46 लाख रुपये) पर कारोबार कर रही है, जो मंगलवार के स्थिर कारोबार से 0.57 फीसदी अधिक है। CoinMarketCap जैसे ग्‍लोबल एक्‍सचेंज ने दुनिया की इस सबसे पॉपुलर क्रिप्टोकरेंसी का मूल्य $57,136 (लगभग 42.86 लाख रुपये) रखा है,जो पिछले 24 घंटों में 0.49 फीसदी कम हो गया है। हालांकि बुल्‍स के लिए खुश होने वाली बात यह है कि पिछले दो हफ्तों से मंदी देखने के बाद बिटकॉइन $60,000 (लगभग 44.99 रुपये) के करीब पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों में बिटकॉइन ट्रेडों में भारी बढ़ोतरी नहीं हुई है, लेकिन ईथर ने पिछले 24 घंटों में 6.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ तेजी जारी रखी है। CoinSwitch Kuber पर दुनिया की इस दूसरी सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी की वैल्‍यू वर्तमान में $4,888.6 (लगभग 3.67 लाख रुपये) है, जबकि ग्‍लोबल एक्सचेंजों पर ईथर की वैल्‍यू $4,704.78 (लगभग 3.53 लाख रुपये) है और 24 घंटों में इसमें 5.24 फीसदी का सुधार देखा गया है। गैजेट्स 360 के क्रिप्टोकरेंसी प्राइस ट्रैकर से पता चलता है कि ईथीरियम बेस्‍ड कॉइन एक नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के लिए बड़ी हो गई है।

क्रिप्टो बाजार में कहा जाता है कि जब भी बिटकॉइन में गिरावट आती है, तब उसका फायदा बाकी करेंसीज को मिलता है। Tether, Chainlink, Ripple, Polkadot, Polygon, और Litecoin सभी ने पिछले 24 घंटों में अपनी  वैल्‍यू में बढ़ोतरी देखी है। सिर्फ एक कॉइन, कार्डानो को 0.74 प्रतिशत की मामूली गिरावट का सामना करना पड़ा है और उसकी वैल्‍यू $1.63 (लगभग 122.49 रुपये) है।

डॉजकॉइन और शीबा इनु ने भी अपनी तेजी जारी रखी है। वर्तमान में डॉजकॉइन 0.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ $0.23 (लगभग 16.92 रुपये) पर कारोबार कर रही है। शीबा इनु की वैल्‍यू $0.000048 (लगभग 0.003589 रुपये) है, जो पिछले 24 घंटों में 8.08 प्रतिशत ज्‍यादा है। CoinGecko के अनुसार, पिछले कुछ दिनों में SHIB की वैल्‍यू में 14.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।

इस बीच संसद में आने वाले क्रिप्टो बिल पर सरकार ने कहा है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल से अप्रूव्‍ड होने के बाद क्रिप्टोकरेंसी पर विधेयक लाना निश्चित है। द क्रिप्‍टोकरेंसी एंड रेग्‍युलेशन ऑफ ऑफ‍िशियल डिजिटल करेंसी बिल को लोकसभा बुलेटिन-भाग 2 में शामिल किया गया है, जो संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है। 

यह बिल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) द्वारा जारी की जाने वाली ऑफ‍िशियल डिजिटल करेंसी के निर्माण के लिए एक फ्रेमवर्क तैयार करना चाहता है। कुछ अपवादों के साथ यह बिल देश में सभी प्राइवेट क्रिप्‍टोकरेंसीज पर बैन लगाने की बात भी कहता है।

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में सोमवार को यह स्‍पष्‍ट कर चुकी हैं कि सरकार के पास बिटकॉइन को करेंसी के रूप में मान्‍यता देने का कोई प्रपोजल नहीं है। उन्‍होंने सदन को यह भी बताया है कि सरकार बिटकॉइन ट्रांजैक्‍शन का कोई डेटा कलेक्‍ट नहीं करती है। 
 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »