क्रिप्टोकरेंसीज के लिए ट्रंप का बड़ा कदम, व्हाइट हाउस में करेंगे क्रिप्टो समिट की मेजबानी

हाल ही में ट्रंप नेक्रिप्टोकरेंसीज का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा की थी। इसमें Bitcoin, Ether, Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज शामिल होंगी

क्रिप्टोकरेंसीज के लिए ट्रंप का बड़ा कदम, व्हाइट हाउस में करेंगे क्रिप्टो समिट की मेजबानी

हाल ही में ट्रंप ने डिजिटल एसेट्स से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर को साइन किया था

ख़ास बातें
  • डॉनल्ड ट्रंप ने क्रिप्टोकरेंसीज का रिजर्व बनाने भी घोषणा की है
  • अमेरिकी सरकार 7 मार्च को पहले क्रिप्टो समिट का भी आयोजन कर रही है
  • इस समिट में क्रिप्टो बिजनेस से जुड़े कुछ हाई-प्रोफाइल लोग शामिल होंगे
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से क्रिप्टो मार्केट में वोलैटिलिटी है। हालांकि, इस मार्केट में जल्द तेजी आ सकती है। अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने क्रिप्टोकरेंसी का रिजर्व बनाने की घोषणा की है। ट्रंप की अगुवाई वाली अमेरिकी सरकार 7 मार्च को पहले क्रिप्टो समिट का भी आयोजन कर रही है। 

ट्रंप की ओर से नियुक्त किए गए Crypto Czar, David Sacks ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया कि इस समिट में क्रिप्टो सेगमेंट से जुड़े फाउंडर्स, CEOs और इनवेस्टर्स शामिल होंगे। हालांकि, इस क्रिप्टो समिट के एजेंडा के बारे में जानकारी नहीं मिली है। इसमें क्रिप्टो बिजनेस से जुड़े कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों ने हिस्सा लेने की पुष्टि की है। इनमें ब्लॉकचेन नेटवर्क Chainlink के को-फाउंडर, Sergey Nazarov शामिल हैं। इसके अलावा Bitcoin की सबसे अधिक होल्डिंग रखने वाली सॉफ्टवेयर कंपनी MicroStrategy के फाउंडर, Michael Saylor और Paradigm के को-फाउंडर, Matt Huang भी इस समिट में मौजूद होंगे। 

हाल ही में ट्रंप नेक्रिप्टोकरेंसीज का स्ट्रैटेजिक रिजर्व बनाने की घोषणा की थी। इसमें Bitcoin, Ether, Solana और XRP जैसी क्रिप्टोकरेंसीज शामिल होंगी। ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TruthSocial पर एक पोस्ट में क्रिप्टोकरेंसीज का रिजर्व बनाने की जानकारी दी थी। इसका उद्देश्य क्रिप्टो मार्केट को बढ़ावा देना है। इससे पहले ट्रंप ने डिजिटल एसेट्स से जुड़े एक एग्जिक्यूटिव ऑर्डर को साइन किया था। इस पोस्ट में ट्रंप ने कहा था, "अमेरिका के क्रिप्टो रिजर्व से पूर्व की बाइडेन सरकार के वर्षों के भष्ट हमलों के बाद इस सेगमेंट को बढ़ावा मिलेगा।" इसके साथ ही ट्रंप ने दुनिया में अमेरिका को क्रिप्टो की राजधानी बनाने की अपनी योजना को भी दोहराया है। उन्होंने कहा, "मैं यह पक्का करूंगा कि दुनिया में अमेरिका को क्रिप्टो की राजधानी बनाया जाए।" 

इसके साथ ही ट्रंप ने दो बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज Bitcoin और Ether के लिए अपना समर्थन भी दोहराया था। उन्होंने कहा था कि ये दोनों क्रिप्टोकरेंसीज निश्चित तौर पर इस रिजर्व का प्रमुख हिस्सा होंगी। ट्रंप की इस घोषणा के बाद क्रिप्टो मार्केट में रिकवरी हुई थी। हाल ही में ट्रंप की अगुवाई वाली अमेरिका की नई सरकार ने क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने का फैसला किया था। ट्रंप ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान Bitcoin का रिजर्व और क्रिप्टो के पक्ष में पॉलिसी बनाने का संकेत दिया था। 



 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »